Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Today, 13 January 2023: शादी-व्याह का एकबार फिर से शादी व्याह का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। नए साल के पहले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को भी सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है, जबकि आज एकबार फिर चांदी सस्ती हुई है। भारतीय शर्राफा बाजार में आज सोना 157 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछाल देखी जा रही है तो चांदी की कीमत में 115 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद आज एकबार फिर सोना चढ़कर अपने ऑलटाइम हाई 56259 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है तो चांदी 68900 रुपये प्रति किलो के नीचे बिक रही है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए सोना और चांदी खरीदना कब फायदेमंद रहेगा। वहीं सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी लोगों के पास सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
और पढ़िए – Budget 2023: बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा, इस बीच क्या होगा खास? जानिए
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस साल के पहले हफ्ते कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार (6 January) को सोना (Gold Price Update) 157 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर कर 56254 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 18 रुपये सस्ता होकर 56097 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price Update) 115 रुपये की कमी के साथ 67848 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 400 रुपये की गिरावट के साथ 67963 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना तेजी तो चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 59 रुपये की दर से महंगा होकर 55,934 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 188 रुपये की गिरावट के साथ 68,423 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई इसी महीने 9 जनवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,259 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12132 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
और पढ़िए – Fixed Deposit Rates: NRO फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रही है 9% तक की ब्याज, केवल इन लोगों का होगा फायदा
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट सोना उछलकर भाव 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 56029 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 51529 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 42191 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 32909 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोना 3.02 डॉलर की तेजी के साथ 1,895.19 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 23.66 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51750, 24ct Gold : Rs. 56440, Silver Price : Rs. 72000
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51600, 24ct Gold : Rs. 56290, Silver Price : Rs. 72000
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51600, 24ct Gold : Rs. 56290, Silver Price : Rs. 72000
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52500, 24ct Gold : Rs. 57250, Silver Price : Rs. 74000
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51600, 24ct Gold : Rs. 56290, Silver Price : Rs. 74000
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51650, 24ct Gold : Rs. 56340, Silver Price : Rs. 74000
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51650, 24ct Gold : Rs. 56340, Silver Price : Rs. 74000
और पढ़िए – Traffic Challan: हेलमेट लगाने पर भी कटेगा चालान! क्या आपको मालूम है ये नियम?
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51650, 24ct Gold : Rs. 56340, Silver Price : Rs. 72000
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51650, 24ct Gold : Rs. 56340, Silver Price : Rs. 72000
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51600, 24ct Gold : Rs. 56290, Silver Price : Rs. 72000
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51600, 24ct Gold : Rs. 56290, Silver Price : Rs. 72000
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51600, 24ct Gold : Rs. 56290, Silver Price : Rs. 74000
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51750, 24ct Gold : Rs. 56440, Silver Price : Rs. 72000
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52530, 24ct Gold : 55160, Silver Price : Rs. 74,000
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52530, 24ct Gold : 55160, Silver Price : Rs. 74,000
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51750, 24ct Gold : Rs. 56440, Silver Price : Rs. 72000
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51650, 24ct Gold : Rs. 56340, Silver Price : Rs. 72000
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51750, 24ct Gold : Rs. 56440, Silver Price : Rs. 72000
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51750, 24ct Gold : Rs. 56440, Silver Price : Rs. 72000
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51750, 24ct Gold : Rs. 56440, Silver Price : Rs. 72000
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51750, 24ct Gold : Rs. 56440, Silver Price : Rs. 72000
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।