Traffic Camera Challan Types: गाड़ी चलाते वक्त आप कई बार ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन कर जाते हैं। इस दौरान आप देखते हैं कि वहां पर कोई पुलिस वाला मौजूद नहीं है। इसी की फायदा उठाते हुए आप पतली गली से निकल जाते हैं। लेकिन बाद में आपके पास एक मैसेज आता है कि आपका चालान कट चुका है। अब सवाल ये है कि आपका चालान कटा कैसे? आज आप को हम ऐसे ही कटे चालानों के बारे में बताएंगे कि आखिर ट्रैफिक पर लगे ये कैमरे कब कब आपका चालान काट सकते हैं।
कितने तरह के होते हैं ट्रैफिक कैमरे?
कुछ समय पहले तक रोड पर आपको पुलिस वाले ट्रैफिक समबालते नजर आते थे। उसके बाद इसमें कुछ बदलाव देखने को मिले, जिसमें ट्रैफिक लाइट्स का दौर आया। इसके बाद लोग खुद ही लाइट के हिसाब से रूल्स को फॉलो करते हैं। लेकिन अभी पुलिस के साथ साथ अब कैमरे लोगों पर नजर रखते हैं। जो कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं वो दो तरह के होते हैं। जिसमें पहला ओवर स्पीड वायलेशन को देखता है तो दूसरा रेड लाइट वायलेशन को कैच करता है।
ये भी पढ़ें… Flipkart सेल से पहले 1 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, जानें किन पदों पर होगी भर्ती?
ओवर स्पीडिंग कैमरा कैसे काम करता है?
ट्रैफिक कैमरे 4 तरह के चालान काटते हैं, सबसे ज्यादा चालान ओवर स्पीडिंग में होता है। इसका मुख्य कारण होता है मौके पर किसी पुलिस वाले का मौजूद ना होना। लोगों को लगता है कि कोई पुलिस नहीं है तो उनको कौन ही देख रहा है। इसी चलते वो ओवर स्पीड में गाड़ी चलाते हैं, जो कैमरा डिटेक्ट करता है। इसके बाद चालान आप तक पहुंच जाता है।
रेड लाइट जंप कैमरा
कई बार ऐसा होता है कि ट्रैफिक पुलिस वाले मौजूद नहीं होता हैं, ऐसे में रोड खाली होता और रेड लाइट भी है, तो कई लोग ऐसे ही निलक जाते हैं। ट्रैफिक कैमरे इस रह से भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान करते हैं। दूसरे कैमरा की बात करें तो ये रेड लाइट जंप करने वालों के लिए होता है। इसमें आपको रेड लाइट होने के बाद सड़क पर बनी सफेद लाइट के पीछे खड़े रहने की सलाह दी जाती है। इसे जो लोग पार कर जाते हैं उनका ये कैमरा चालान काटता है।
इसके अलावा अपना समय बचाने वालों के लिए रॉन्ग साइड का इस्तेमाल करने वालों पर भी ये कैमरा शिकंजा कसता है। ऐसा करने वाली गाड़ियों का ये कैमरे चालान काटते हैं।
ये भी पढ़ें… UPI से पेमेंट करने वालों के लिए गुडन्यूज, बैंक अकाउंट के बिना भी कर पाएंगे भुगतान
संबंधित खबरें
जिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
3 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
4 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
5 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
6 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
6 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
7 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
7 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
8 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
9 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines