Flipkart सेल से पहले 1 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, जानें किन पदों पर होगी भर्ती?

Flipkart Big Billion Days 2024 Sale Create 1 Lakh Jobs: फ्लिपकार्ट पर ‘Big Billion Days 2024’ सेल से पहले 1 लाख लोगों को नौकरी मिल सकती है। कंपनी खास तैयारी कर रही है। चलिए इसके बारे में जानें

Flipkart Big Billion Days 2024 Sale Create 1 Lakh Jobs

Flipkart Big Billion Days 2024 Sale Create 1 Lakh Jobs: जल्द ही फ्लिपकार्ट पर साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने जा रही है जिसे ‘Big Billion Days 2024’ के नाम से जाना जाता है। इस आगामी त्योहारी सीजन के लिए कंपनी ने भी अपनी कमर कस ली है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह पूरे देश में सेल से पहले 1 लाख से अधिक नई नौकरियां पैदा करेगी और 11 नए सप्लाई सेंटर खोलेगी। इन नए केंद्रों से फ्लिपकार्ट की सप्लाई चैन में 1.3 मिलियन स्क्वायर फुट का इजाफा होगा।

विज्ञापन

क्यों इतनी बड़ी तैयारी?

आने वाला त्योहारी सीजन ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए सबसे व्यस्त समय होता है। फ्लिपकार्ट इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयारी कर रहा है। फ्लिपकार्ट को Amazon जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ-साथ Zepto, Blinkit और Instamart जैसे नए खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

विज्ञापन

ये खास सर्विस भी होगी बेहतर

यह भी एक वजह है कि कंपनी खुद मजबूत करने के लिए ये बड़ा कदम उठाने जा रही है। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट ने हाल ही में अपनी इंस्टेंट डिलीवरी सर्विस फ्लिपकार्ट मिनट्स को भी लॉन्च किया है। इस सर्विस को सफल बनाने के लिए भी कंपनी को मजबूत सप्लाई चैन की जरूरत है।

Flipkart Platform Charge

विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती?

  • इन्वेंट्री मैनेजर
  • वेयरहाउस एसोसिएट्स
  • लॉजिस्टिक्स कोऑर्डिनेटर
  • किराना पार्टनर
  • डिलीवरी ड्राइवर

Flipkart को होगा डबल फायदा

कंपनी नए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देगी ताकि वे बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार रहें। यह कदम फ्लिपकार्ट को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इससे कंपनी मजबूत सप्लाई चैन बनाकर अपनी बिक्री बढ़ा सकती है। फास्ट डिलीवरी से ग्राहकों को भी फायदा होगा। यह कदम फ्लिपकार्ट को अपने कॉम्पिटिटर्स पर बढ़त दिला सकता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फ्लिपकार्ट की यह बड़ी तैयारी कितनी सफल होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ