कौन हैं भारत के 5 सबसे अमीर Investors, दिखा पोर्टफोलियो के अंदर उछाल

Top Investor in India: आपको बताते हैं कि वो 5 निवेशक कौन हैं, जिन्होंने पोर्टफोलियो के मामले में धूम मचाई हुई है।

rakesh jhunjhunwala, radhakishan damani, mid and small-cap shares,

Photo Credit: Google

Top Investor in India: भारत के अंदर शेयर मार्केट को लेकर आम आदमी अब जागरुक हो रहा है। मार्केट से रिलेटेड खबरों को पढ़ा जा है, जिससे अपने निवेश को प्लान कर सके। इसलिए आज हम आपके लिए उन 5 निवेशकों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो शेयर मार्केट के दिग्गज माने जाते हैं। पिछले 1 साल के अंदर इनके पोर्टफोलियो में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार राधाकिशन दमानी इस लिस्ट को लीड कर रहे हैं।

1. राधाकिशन दमानी

पहले नंबर पर हैं राधाकिशन दमानी। राधाकिशन दमानी का पोर्टफोलियों सितंबर 2023 तक 1,67,298 करोड़ रुपए का था। अप्रैल से सितंबर के बीच में ग्रोथ 8.63 फीसदी की देखने को मिली है। टॉप स्टॉक की बात करें तो वो Avenue Supermart है, जोकि Demart की एक पेरेंट कंपनी है। वहीं इससे पहले मार्च 31 तक पोर्टफोलिया 1,54,007 करोड़ का था।

2. राकेश झुनझुनवाला फैमिली

दूसरे नंबर पर राकेश झुनझुनवाला फैमिली। 30 सितंबर 2023 तक इनका पोर्टफोलियो 44,202 करोड़ का था। 31 मार्च को 32,296 करोड़ रुपए रहा। वहीं अगर अप्रैल से सितंबर के बीच बदलाव देखें तो 36.87 की ग्रोथ राकेश झुनझुनवाला फैमिली के पोर्टफोलियो में देखी गई है। इनके टॉप स्टॉक में Titan है।

3.  हेमेंद्र कोठारी

हेमेंद्र कोठारी DSP Mutual Fund के ऑनर हैं। इनका पोर्टफोलियो 30 सितंबर 2023 तक 8,698 करोड़ रहा है। 30 जून 2023 को इसकी वैल्यू 10,015 करोड़ रुपए थी। यानी पोर्टफोलियो में गिरावट देखी गई है पर फिर भी अप्रैल से सितंबर 2023 में ग्रोथ 9 फीसदी की रही। टॉप स्टॉक में Alkyl Amines Chemicals है।

4. आकाश भंसाली

आकाश भंसाली का पोर्टफोलियो 4,274 करोड़ रुपए का 30 सितंबर 2023 तक रहा है। हालांकि जून 2023 के मुकाबले इसमें गिरावट देखी जा रही है। जून 30 तक इसकी वैल्यू 10,015 करोड़ रुपए की रही थी। टॉप स्टॉक्स की बात करें तो वो Gujrat Fluorochemicals है।

5. मुकुल अग्रवाल

पाचवें नंबर पर हैं मुकुल अग्रवाल। सितंबर तक टोटल पोर्टफोलियो 3,832 करोड़ का है। पोर्टफोलियो में हर महीने ग्रोथ दिखाई दे रही है। जून 30 में 3,456 करोड़ रुपए और मार्च 31 में ये 2,638 करोड़ रुपए था। वहीं मुकुल अग्रवाल का टॉप स्टॉक BSE का रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ