Tomato Price: महंगाई के इस दौर में दिल्लीवालों को टमाटर की बढ़ी कीमतों ने और परेशान कर दिया है. राजधानी में इन दिनों 80 रुपये किलो टमाटर मिल रहा है, जिसकी वजह से कई घरों में सब्जियों का स्वाद फीका पड़ने लगा है. टमाटर की बढ़ी कीमतों से राहत दिलाने के लिए अब सरकार खुद की सस्ती दुकान शुरू कर दी है. टमाटर की बढ़ी कीमतों के बीच सरकार इसे सिर्फ 52 रुपये किलो में बेच रही है ताकि आम जनता को महंगाई से राहत मिल सके. रसोई की शान टमाटर इन दिनों ज्यादा ही ‘लाल’ हो चला है. इस बढ़ती महंगाई का मुख्य कारण हाल ही में आए ‘मोंथा’ चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में हुई फसल क्षति है.
अचानक क्यों बढ़ी टमाटर की कीमतें?
पिछले महीने आए ‘मोंथा’ चक्रवात ने देश के टमाटर उत्पादक क्षेत्रों, खासकर आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में, फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. इस नुकसान का सीधा असर सप्लाई चेन पर पड़ा, जिससे थोक और खुदरा बाजार में टमाटर की कीमतें आसमान छूने लगीं. सरकार ने उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के निर्देशों के तहत ‘जनता’ ब्रांड के टमाटर को रियायती दर पर बाजार में उपलब्ध कराया है.
यह भी पढ़ें: सबसे महंगा VIP नंबर प्लेट! इतनी कीमत में तो आ जाए 3BHK फ्लैट; जानिए आप कैसे ले सकते हैं गाड़ी के लिए यूनिक नंबर
कहां खरीद सकते हैं 52 रुपये किलो टमाटर?
‘जनता’ ब्रांड के टमाटरों को 52 रुपये प्रति किलो के रियायती दाम पर बेचना शुरू कर दिया है. यह रियायती बिक्री NCR के प्रमुख क्षेत्रों जैसे कृषी भवन, बाराखंभा रोड, साकेत, मालवीय नगर, पटेल चौक, आरके पुरम, नेहरू प्लेस, रोहिणी, द्वारका और नोएडा में मोबाइल वैन और काउंटरों के माध्यम से की जा रही है, ताकि आम उपभोक्ता आसानी से इसका लाभ उठा सकें. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम संसद के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले लिया गया है और इसका उद्देश्य महंगाई पर नियंत्रण रखना है. सरकार का मानना है कि जब तक कीमतें 40-50 रुपये प्रति किलो के दायरे में नहीं आतीं, तब तक यह रियायती बिक्री जारी रहेगी.
कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में टमाटर की कुल उत्पादन क्षमता में कमी आई है. 2024-25 के लिए टमाटर उत्पादन का अनुमान 19.46 मिलियन टन है, जो पिछले साल के 21.32 मिलियन टन से कम है. बेमौसम बारिश के कारण कर्नाटक में करीब 765 हेक्टेयर टमाटर की फसल खराब हुई है.
संबंधित खबरें
आज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
34 mins agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
56 mins agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
3 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
4 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
5 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
14 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
14 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines