सबसे महंगा VIP नंबर प्‍लेट! इतनी कीमत में तो आ जाए 3BHK फ्लैट; जानिए आप कैसे ले सकते हैं गाड़ी के लिए यूनि‍क नंबर

हर‍ियाणा में एक नंबर प्‍लेट 1.17 करोड़ रुपये में बिकी है. इसने सबसे महंगे नंबर प्‍लेट का र‍िकॉर्ड बना ल‍िया है. जान‍िये इस तरह के VIP कैसे बुक क‍िए जाते हैं और क्‍या वीआईपी नंबर प्‍लेट के माल‍िकों के ट्रैफ‍िक के न‍ियम बदल जाते हैं?

VIP Number (1)

अगर मैं आपसे कहूं क‍ि क‍िसी ने अपनी गाड़ी के ल‍िए 1.17 करोड़ रुपये की नंबर प्‍लेट खरीदी है, तो आप सबसे पहले चौंक जाएंगे और यही कहेंगे क‍ि उसने कार की नंबर प्‍लेट नहीं, कार ही खरीदी होगी. वास्‍तव में ये कीमत एक नंबर प्‍लेट की ही है, जो हर‍ियाणा में ब‍िकी है.

विज्ञापन

इसके साथ ही इसने सबसे महंगे नंबर प्‍लेट का र‍िकॉर्ड बना ल‍िया है. दरअसल, हरियाणा में VIP गाड़ी नंबर की ऑक्शन की गई थी. इसमें HR88B8888 प्लेट हैरान कर देने वाले दाम 1.17 करोड़ रुपये में बिकी. यह देश में अब तक की सबसे महंगी कार नंबर प्‍लेट बन गई. हरियाणा के ऑफिशियल VIP नंबर पोर्टल पर हुई ऑनलाइन बोली बुधवार शाम को घंटों के कड़े मुकाबले के बाद बंद हुई. दोपहर तक, बोलियां 88 लाख रुपये को पार कर चुकी थीं और आखिरकार रिकॉर्ड आंकड़े तक पहुंच गईं.

विज्ञापन

जान‍िये कैसे मिलता है VIP नंबर?
हर राज्‍य में RTO स्‍पेशल नंबर या VIP नंबर या फैंसी नंबर जारी करता है और fancy.parivahan.gov.in पर इसको अपलोड कर देता है. समय-समय इसकी नलामी होती है. हर‍ियाणा में हर हफ्ते फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी होती है. क‍िसी एक द‍िन इसके ल‍िए रजिस्ट्रेशन होते हैं और बोली लगाने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी क‍िए जाते हैं.

विज्ञापन

नीलामी में कैसे भाग लें ?
आधिकारिक वेबसाइट fancy.parivahan.gov.in पर जाएं. अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और राज्य जैसी बुनियादी जानकारी देकर रजिस्टर करें.

अपने क्रेडेंशियल (यूजर नेम और पासवर्ड) की मदद से लॉगिन करें.

विज्ञापन

‘ई-ऑक्शन’ पेज पर जाएं और जिस राज्य में आप फैंसी नंबर लेना चाहते हैं, उसे चुनें.

नंबर देखें और अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगाने से पहले, आपको अपनी विस्तृत जानकारी के साथ एक औपचारिक आवेदन जमा करें.

विज्ञापन

अब निर्धारित बोली फीस जमा करके आप नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

सबसे ज्‍यादा रकम की बोली लगाने वाले को नंबर म‍िल जाता है और 5 द‍िन के भीतर उसे बोली में लगाई गई पूरी रकम जमा करनी होती है.

विज्ञापन

क्‍या वीआईपी नंबर प्‍लेट वालों के ल‍िए ट्रैफ‍िक के न‍ियम अलग होते हैं?
नहीं. नंबर प्‍लेट आपकी चाहे क‍ितनी भी महंगी क्‍यों न हो, ट्रैफ‍िक के न‍ियमों का पालन करना ही पड़ेगा. जैसा क‍ि सामान्‍य नंबर प्‍लेट वाली गाड़ियों को करना पड़ता है.

    विज्ञापन

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Vandana Bharti

    Vandana Bharti

    वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ