Unique Tomato News: टमाटर की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर डाका डाल दिया है। देश भर में टमाटर के दाम ‘भाव’ खाने लगे हैं। अचानक टमाटर के दाम (Tomato Price Hike) में आई इस तेजी ने जनता को चिंता में डाल दिया है। लेकिन, कुछ किसानों के लिए टमाटर की बढ़ते दामों ने मालामाल होने का रास्ता साफ कर दिया। ऐसा ही अनुभव कर्नाटक के चामराजनगर तालुक स्थित लक्ष्मीपुर निवासी राजेंद्र के साथ हुआ।
खरीददार परेशान, मालामाल किसान
आजकल टमाटर की कीमतें सातवें आसमान पर है। जिससे जहां आम उपभोगता परेशान हैं, वहीं कुछ किसान महंगी टमाटर बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं और अपनी हसरतें पूरी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से सामने आया है। दरअसल कर्नाटक भारत के प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्यों में से एक है। कर्नाटाक कोलार और चामराजनगर टमाटर की खेती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।
टमाटर बेचकर खरीदी SUV
कर्नाटक के चामराजनगर जिले के राजेश नाम के एक किसान ने अपनी 12 एकड़ जमीन में टमाटर (Unique Tomato News) उगाए और इस मौसम में लगभग 40 लाख रुपये कमाए। राजेश ने अब एक SUV कार खरीदा है। राजेश का कहना है अब उसे एक अच्छी दुल्हन की तलाश है।
राजेश का कहाना है कि उसने अपने 12 एकड़ जमीन में टमाटर उगाए हैं और लगभग 800 बैग टमाटर बेचे। जिससे उसने करीब 40 लाख रुपये कमाए। राजेश का कहना है कि यदि टमाटरों (Unique Tomato News) की कीमतें ऐसी ही बनी रहीं, तो वो एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमा सकता है।
यह भी पढ़ें – मरने से पहले पत्नी ने प्रेमी के साथ रात गुजारने की जताई ‘अंतिम इच्छा’, जानें फिर क्या हुआ
अब दुल्हन की है तलाश
राजेश का कहना है कि उसने कर दिखाया है कि एक किसान भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं। अब उसे एक अच्छी दुल्हन की तलाश है। राजेश के मुताबिक पहले शादी के लिए लड़िकयां उन्हें मना कर देती थीं क्योंकि दुल्हन के परिवार सरकारी और कॉर्पोरेट नौकरियों को प्राथमिकता देते थे। लेकिन उन्होंने साबित कर दिया है किसान अगर मेहनत तो उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो सकती है। SUV खरीदने के बाद अब मुझे एक दुल्हन की तलाश है।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
17 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
5 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
6 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
15 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
21 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
23 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines