हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Toll Tax New Guideline: हाईवे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, क्या अब इन लोगों को नहीं देना होगा टोल टैक्स? सरकार ने कही ये बात

विज्ञापन

Toll Tax New Guideline: अगर आप भी हाईवे पर सफर करने जा रहे हैं या घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। हाल ही में एक मैसेज सामने आ रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि कुछ लोगों को सरकार की तरफ से टैक्स में छूट मिलेगी यानी उन्हें टोल टैक्स नहीं देना होगा।

आइए आपको बताते हैं कि सरकार कुछ लोगों को टोल टैक्स में छूट दे रही है या नहीं…इसको लेकर PIB ने ट्वीट किया है। पीआईबी ने अपने आधिकारिक से एक ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि पत्रकारों को भारत के सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में छूट मिलेगी, जिसके लिए आईडी कार्ड दिखाना जरूरी होगा।’ हालांकि, यह दावा पूरी तरह फर्जी है।

अभी पढ़ें – LPG Gas Cylinder New Rate: गैस सिलेंडर के लागू हुए नए दामों की आई लिस्ट, देखें आपके शहर में कितने हुए रेट

विज्ञापन

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें

पीआईबी ने फैक्ट चेक के बाद बताया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। MORTHIndia द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है। वहीं बताया गया कि इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक लिंक https://morth.nic.in/sites/default/files/faqs_exemptions.pdf पर जा सकते हैं।

टोल टैक्स में किसे मिलती है छूट?

पीआईबी ने एक लिंक शेयर किया है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि भारत में किसे टोल टैक्स से छूट है। इसमें भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, लोकसभा राज्यसभा अध्यक्ष और सांसद आदि शामिल हैं। इसके साथ ही, एम्बुलेंस और शव वाहनों को भी टोल टैक्स से छूट दी गई है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – E-Shram: ई श्रम कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, ऐसे जानें आपके खाते में पैसे आए नहीं

आप खुद किसी भी मैसेज का कर सकते हैं फैक्ट चेक

सोशल मीडिया के जमाने में कई बार गलत खबरें वायरल होने लगती हैं। अगर आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट या वॉट्सऐप पर आ रही किसी खबर पर शक है तो आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर जाना होगा। इसके अलावा आप WhatsApp नंबर 8799711259 या ईमेल pibfactcheck@gmail.com पर भी जानकारी भेज सकते हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola