Income Tax Slab Changes: टैक्‍स स्‍लैब में क‍ितना हुआ बदलाव? सैलरी पाने वाले जान लें काम की बात

आम बजट में जि‍स बदलाव का सबसे ज्‍यादा इंतजार था, वह इनकम टैक्‍स स्‍लैब था और लोगों को स्‍लैब में बदलाव की उम्‍मीद थी. आइये जानते हैं क‍ि सैलरी पाने वाले लोगों के ल‍िए सरकार ने टैक्‍स स्‍लैब में कौन से बदलाव क‍िए हैं.

income tax change

इनकम टैक्‍स स्‍लैब में कोई बदलाव नहीं क‍िया गया है

Income Tax Slab Changes: आज न‍िर्मला सीतारमण ने बजट 2026 (Union Budget 2026) पेश कर द‍िया है. बजट से सबसे ज्‍यादा उम्‍मीदें सैलरी पाने वाले, यानी इनकम टैक्‍स भरने वाले लोगों को थीं. उन्‍हें उम्‍मीद थी क‍ि टैक्‍स स्‍लैब में इस बार बदलाव क‍िए जा सकते हैं. लेक‍िन ऐसा नहीं क‍िया गया है. व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने टैक्‍स स्‍लैब में कोई बदलाव नहीं क‍िया है.

विज्ञापन

हालांक‍ि भले ही इस बजट में स्लैब नहीं बदले, लेकिन सरकार का फोकस टैक्सपेयर की परेशानी कम करने पर है. इसल‍िए इनकम एक्ट जारी क‍िया गया है. इस एक्‍ट के आने के बाद आपको बार-बार आयकर दफ्तर या नोटिसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

विज्ञापन

इनकम टैक्स स्‍लैब से जुड़ी मुख्य बातें:

स्लैब में कोई बदलाव नहीं :

विज्ञापन

नई और पुरानी, दोनों ही टैक्स व्यवस्थाओं में स्लैब और टैक्स दरें पिछले साल वाली ही बनी रहेंगी. इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन

नया ‘इनकम टैक्स एक्ट 2025’:

सरकार ने 60 साल पुराने कानून को बदलकर नया एक्ट लाने का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. इसका मकसद टैक्स नियमों को आसान बनाना है. हालांक‍ि नए एक्‍ट को लेकर पहले ही घोषणा की जा चुकी है.

विज्ञापन

ITR डेडलाइन:

संशोधित (Revised) इनकम टैक्स रिटर्न भरने की समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है, जो पहले 31 द‍िसंबर थी.

विज्ञापन

TCS में राहत:

विज्ञापन

विदेश यात्रा के टूर पैकेज पर TCS को 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है. साथ ही विदेश में शिक्षा और मेडिकल खर्च पर भी TCS अब सिर्फ 2% लगेगा.

हादसों में राहत:

विज्ञापन

मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल से मिलने वाले मुआवजे के ब्याज को अब टैक्स फ्री कर दिया गया है.

विज्ञापन

अभी कौन सा स्लैब लागू रहेगा:
₹0 – ₹4,00,000 तक 0%
₹4,00,001 – ₹8,00,000 तक 5%
₹8,00,001 – ₹12,00,000 तक 10%
₹12,00,001 – ₹16,00,000 तक 15%
₹16,00,001 – ₹20,00,000 तक 20%
₹20,00,001 – ₹24,00,000 तक 25%
₹24,00,000 से ऊपर तक 30%

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ