Ladki Bahin Yojana: नजदीक है E-KYC की आख‍िरी तारीख, चूक गए तो नहीं म‍िल पाएंगे 1500 रुपये

महाराष्ट्र सरकार, लड़की बहन योजना के तहत मह‍िलाओं को 1500 रुपये की सहायता राश‍ि देती है. लेक‍िन ज‍िन मह‍िलाओं ने इसकी केवाईसी नहीं की है, उन्‍हें इसका लाभ नहीं म‍िल पाएगा. इसल‍िए इस तारीख से पहले ईकेवाईसी करा लें.

KYC

Ladki Bahin scheme e-KYC deadline: अगर आप महाराष्‍ट्र में रहती हैं और आपकी उम्र 21 से 65 साल के बीच है और आपकी वार्ष‍िक आय 2.5 लाख रुपये से कम है, तो आप राज्‍य सरकार की लड़की बहन योजना के तहत म‍िलने वाले 1500 रुपये के हकदार हैं. लेक‍िन आपको ये राश‍ि तभी म‍िलेगी, जब आपकी ई-केवाई पूरी होगी.

विज्ञापन

बता दें क‍ि इस योजना को जून 2024 में शुरू क‍िया गया था ताक‍ि महाराष्‍ट्र की मह‍िलाओं को आत्‍मन‍िर्भर बनाया जा सके. महाराष्‍ट्र की मुख्‍यमंत्री माझी लड़की बहन योजना (aka Ladki Bahin scheme) के तहत 21 से 65 साल की मह‍िलाओं को हर महीने 1,500 रुपये द‍िए जाते हैं.

विज्ञापन

मीड‍िया रिपोर्ट की मानें तो महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे द्वारा द‍िए आंकडों के अनुसार अगस्त 2025 तक इस योजना के 2.3 करोड़ से ज्‍यादा मह‍िलाओं को इससे लाभ म‍िल रहा है.

विज्ञापन

हालांक‍ि जांच से प‍ता चला है क‍ि लड़की बहन योजना का लाभ कुछ पुरुष भी ले रहे हैं. ऐसे में मह‍िलाओं को ई-केवाइ करने को कहा गया है.

विज्ञापन

e-KYC की आख‍िरी तारीख क्‍या है?
ई-केवाई की आख‍िरी तारीख कई बार बढ़ाई जा चुकी है. लेक‍िन अब इसके आगे जाने की उम्‍मी नहीं है. मह‍िलाओं को इस स्‍कीम का लाभ लेने के ल‍िए 18 नवंबर तक अपनी e-KYC पूरी करनी होगी.

कैसे पूरी करें e-KYC?
मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं.
फिर होमपेज पर ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें.
नए पेज पर आपको नाम, पता, राशन कार्ड नंबर, आय की जानकारी और आधार कार्ड की जानकारी सहित अपने दस्तावेज दोबारा अपलोड करने होंगे.
ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ