Adani Ports and SEZ Ltd: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) को सितंबर में खत्म हुई तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। अडानी पोर्ट्स ने साल-दर-साल आधार पर तिमाही आंकड़ों में मजबूती शो की है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट लाभ 68.5 प्रतिशत बढ़कर 1,677.48 करोड़ रुपये हो गया।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: खुशखबरी, सोना 5300 रुपये तो चांदी 21000 से भी ज्यादा लुढ़की!
कार्गो वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर परिचालन से समेकित राजस्व 32.8 प्रतिशत बढ़कर 5,210.80 करोड़ रुपये हो गया। जुलाई-सितंबर में कार्गो वॉल्यूम सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 86.6 एमएमटी हो गया।
Nomura ने अपने पूर्वावलोकन नोट में कहा था, ‘2QFY23 वॉल्यूम 86.6mnt पर q-o-q (तिमाही-दर-तिमाही) बनाम 1QFY23 वॉल्यूम लगभग 91mnt कम थर्मल कोयले के आयात के कारण गिर गया।’ कंपनी के पोर्ट और एसईजेड गतिविधियों से राजस्व सितंबर तिमाही में बढ़कर 4,609.29 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 3,530.68 करोड़ रुपये था।
शेयर के दाम हुए इतने
बता दें कि जबरदस्त मुनाफे के बाद कंपनी के शेयर में दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई और यह शेयर चढ़कर अब 840.90 रुपये पर पहुंच गया। शेयर में पिछले पांच दिन के दौरान 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। 52 हफ्ते का इस शेयर का हाई लेवल 987.85 रुपये और लो लेवल 651.95 रुपये है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
30 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines