नई दिल्ली: Apple के फोन्स भारत में बहुत बिकते हैं और इसके हजारों लाखों दीवाने हैं। अब सामने आई एक नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का इरादा अगले दो महीनों के भीतर भारत में iPhone 14 का निर्माण करने का है। दुनिया भर में iPhone के प्राथमिक निर्माता के रूप में चीन पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए Apple आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर भारत में अपने नए iPhone का उत्पादन सामान्य टाइम से भी बहुत पहले करेगा।
अभी पढ़ें – आपके लिए जबरदस्त सामित होंगी ये 5 छोटी बचत स्कीम, कभी निराश नहीं करेंगी, जानें- इनके बारे में
Apple के कुछ भारतीय साझेदार हैं, जिनमें Foxconn, Wistron और Pegatron शामिल हैं, जो कंपनी के लिए कई iPhones का निर्माण करते हैं। वहीं, अब खबर है कि एक प्रमुख भारतीय समूह, TATA समूह जल्द ही भारत में Apple iPhone बनाने की योजना बना रहा है।
ब्लूमबर्ग की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, टाटा समूह ताइवान के आपूर्तिकर्ता विस्ट्रॉन के साथ बातचीत कर रहा है, जो एप्पल के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक है।
रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग ज्वाइंट वेंचर प्लांट स्थापित करने और आईफोन को असेंबल करने के लिए विस्ट्रॉन के साथ बातचीत कर रही है।
भारत में, टाटा समूह एक प्रसिद्ध और विश्वसनीय ब्रांड है। कंपनी नमक, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन और यहां तक कि सॉफ्टवेयर भी बनाती है।
टाटा की सब्सिडियरी इनफिनिटी रिटेल के पास क्रोमा भी है, जो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की एक प्रमुख रिटेल चेन है। अगर टाटा भारत में आईफोन का निर्माण शुरू करती है, तो कंपनी खुद को प्रौद्योगिकी निर्माण में एक नई ताकत के रूप में स्थापित करेगी।
अभी पढ़ें – अवैध लोन ऐप्स को कहें bye, ऐप स्टोर के लिए भरोसेमंद लिस्ट तैयार करेगा केंद्र
टाटा भारत में आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी भी हो सकती है। इससे न केवल कंपनी को फायदा होगा, बल्कि इससे भारत को भी फायदा होगा, क्योंकि देश वैश्विक कंपनियों को भारत में निर्माण और अन्य देशों को निर्यात करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
8 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
9 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
11 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
12 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
14 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
15 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
16 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines