---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

अब घर बैठे होगा इलाज! टेली-मेडिसिन सेवाएं हुईं शुरू, ऐसे करें आवेदन

Treatment at Home in Delhi: अब इलाज के लिए आपको अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए दिल्ली में एक एक नई सेवा शुरू की गई है। जिसका लाभ लेने के लिए आपको संजीवनी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

---विज्ञापन---

Treatment at Home in Delhi: आंख, त्वचा, हड्डी, कान-नाक, गला और बच्चों से जुड़े रोग का इलाज अब घर ही करवा सकते हैं। इसके लिए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने टेली-मेडिसिन सेवा शुरू की है। इसके लिए मरीजों को केंद्र सरकार के संजीवनी पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको घर बैठे सभी सुविधाएं मिल जाएंगी। इस सेवा के शुरू होने के बाद मरीजों को अस्पतालों में लंबी लाइनों में लगने से राहत मिलेगी। इसकी मदद से अस्पतालों में OPD का काम भी हल्का होगा।

संजीवनी पोर्टल पर करें रिजस्ट्रेशन

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए केंद्र सरकार के संजीवनी पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर जाने के बाद आपको एक ओटीपी आएगा। जिसमें मरीज की पूरी जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपको पोर्टल में लॉगइन का ऑप्शन दिखेगा। इसमें जिस बीमारी का इलाज कराना है उससे जुड़ी कोई मेडिकल रिपोर्ट देनी होगी।

---विज्ञापन---

इसके बाद मरीज को वीडियो कॉल के लिए समय मांगा जाएगा। दिए गए समय के मुताबिक ही मरीज को एक डॉक्टर का वीडियो कॉल आएगा। इसके बाद मरीज डॉक्टर से बात करेगा, इसके बाद ही मरीज पोर्टल से अपने इलाज की पर्ची डाउनलोड कर सकता है।

ये भी पढ़ें… Ration Card धारकों से जुड़ी बड़ी खबर! 40 हजार कार्ड किए गए रद्द, आप भी तो नहीं लिस्ट में?

---विज्ञापन---

कब से कब तक होगा इलाज?

ये सेवाएं सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी। स्वास्थय विभाग जल्द ही इसमें एक नया अपडेट करने की सोच रहा है। इसमें वो सभी आर्थिक वर्गों और आयु समूहों को शामिल करेगा, और उसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाएगा। इसमें करीब 75 डॉक्टर और 67 अधिकारियों शामिल हैं। इनसे आप वीडियो कॉल कर सलाह ले सकेंगे।

किस मर्ज का होगा इलाज

इस पोर्टल के जरिए आप कई विभागों के डॉक्टर्स से इलाज करा सकते हैं। जिसमें सामान्य चिकित्सा, सामान्य सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, मनोचिकित्सा, कान, नाक व गला, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी विभाग शामिल हैं।

---विज्ञापन---

ये सेवा शुरू करने का मकसद दिल्ली का लगातार बदलता मौसम है। दिल्ली में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से कई बीमारियां हो रही हैं। जिसके चलते अस्पतालों की OPD में ऐसे मरीजों की तादाद में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें… एजुकेशन लोन के 3 शानदार ऑफर! जानें कौन-से बैंक दे रहे और जानिए कितना रहेगा ब्याज?

---विज्ञापन---
First published on: Sep 10, 2024 09:46 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola