Ration Card धारकों से जुड़ी बड़ी खबर! 40 हजार कार्ड किए गए रद्द, आप भी तो नहीं लिस्ट में?

Ration Card Cancellation: देशभर में गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे लोगों को फ्री या कम कीमत पर राशन दिया जाता है। लेकिन अब कुछ लोग इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे, क्योंकि दिल्ली में लगभग 40 हजार राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है।

Ration Card Cancellation

Ration Card Cancellation: राशन कार्ड धारकों से जड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में एक दो नहीं बल्कि 40 हजार कार्डों को रद्द कर दिया गया है। सरकार ने ये फैसला सत्यापन जांच के दौरान लिया है। दिल्ली में फर्जी राशन कार्ड वालों की संख्या काफी ज्यादा हो गई थी जिसकी जांच की गई, जिसमें वो फर्जी निकले। जिन लोगों के राशन कार्ड रद्द किए गए हैं उसके बदले अब नए कार्ड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार का खाद्य एंव आपूर्ति विभाग लगभग तीन महीने से राशन नहीं लेने वाले कार्ड धारकों की जांच कर रहा है। वर्तमान में दिल्ली में 19 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिनको 71 लाख लोगों के हिसाब से राशन दिया जा रहा है।

विज्ञापन

40 हजार राशन कार्ड हुए रद्द

सरकार गरीब जनता के लिए राशन कार्ड लेकर आई। जिनके जरिए फ्री में राशन दिया जाता है। वैसे तो इसका लाभ केवल गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोग उठा सकते है, लेकिन कई बार फर्जी दस्तावेज दिखाकर कार्ड बनवा लिया जाता है। ऐसे ही लोगों की तलाश में दिल्ली सरकार पिछले कई महीनों से ये अभियान चला रही है। इसी तहत अब तक लगभग 40 हजार कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। इसके तहत उन लोगों की जांच की जा रही है जिन्होंने राशन लेना बंद कर दिया है।

विज्ञापन

बायोमैट्रिक सिस्टम से कम हुई धांधली

जब कार्डधारकों की राशन लेने में कमी देखी गई तो उसी को देखते हुए ये जांच शुरू की गई थी। दरअसल, जहां पर पर राशन दिया जाता है वहां पर बायोमैट्रिक सिस्टम लगाए गए थे। इसमें राशन लेने वालों की पूरी डिटेल फीड की गई होती है। इसी के बाद से जो लोग राशन की चोरी करते थे उसमें कमी देखने को मिली। इसके बाद से बहुत से कार्डधारक राशन लेने के लिए नहीं आए। इसके बाद विभाग ने घर घर जाकर उन लोगों की पहचान की, जहां पर विभाग को पता चला कि जो कार्ड पर पता दिया गया है वो उनका था ही नहीं। इसके बाद कार्ड रद्द कर दिए गए।

इसमें कुछ लोग ऐसे थे जो 2020-21 में कोरोना के दौरान अपने गांव लौट गए थे, इसके बाद वो वापस ही नहीं लौटे। इसके बाद दिल्ली के खाद्य और आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के राशन कार्ड बने हैं वे राशन केंद्रों से अपना राशन लेते रहें, ताकि इससे किसी को असुविधा ना हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ