Tech Companies Work From Office: कोविड-19 के बाद कई बड़ी कंपनियों ने कुछ सख्त कदम उठाए थे, जिसमें कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया था लेकिन अब जैसे-जैसे महामारी का खतरा टल गया है, कई टेक दिग्गज फिर एक बार नई नीतियां लागू कर रहे हैं, जिसमें कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने के लिए कहा जा रहा है। इन कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, HCL टेक्नोलॉजीज, Google और Amazon समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं 7 बड़ी कंपनियों के ताजा ऑर्डर…
अमेजन
ग्लोबल टेक जायंट अमेजन अपने कर्मचारियों को ऑफिस आने के लिए कह रहा है। हालांकि कंपनी यह भी चाहती है कि उसके कर्मचारी हफ्ते में कम से कम तीन दिन घर से काम करे नहीं तो उनकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। साथ ही कंपनी ने मैनेजर्स को उन कर्मचारियों को बर्खास्त करने का अधिकार दिया है जो सप्ताह में तीन बार ऑफिस नहीं आ रहे हैं।
मेटा
फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी अपने कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करने को कहा है। कंपनी ने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि जो लोग नई पॉलिसी का पालन नहीं करेंगे, उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें : पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 15 मार्च तक क्या-क्या कर सकते हैं आप?
TCS ने पॉलिसी में किया बदलाव
जब कोविड-19 महामारी अपने चरम पर थी तब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने घर से काम करने की पॉलिसी लागू की थी। हालांकि, कई अन्य टेक कंपनियों की तरह, कंपनी ने अपने फैसले पर यू-टर्न लिया और घोषणा की कि कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस आना होगा।
HCLTech का यू-टर्न
एचसीएलटेक ने 19 फरवरी से अपने सभी कर्मचारियों के लिए ऑफिस से काम करना अनिवार्य कर दिया है। कंपनी को अपने कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन अपने Designated HCLTech ऑफिस से काम करना होगा। इंस्ट्रक्शन को फॉलो न करने पर कंपनी कड़ी कार्रवाई करने का प्लान बना रही है।
इंफोसिस
इंफोसिस ने अपने एंप्लाइज को कम से कम 10 दिन यानी हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के इंस्ट्रक्शन दिए हैं। कंपनी का दावा है कि इस पॉलिसी का उद्देश्य टीम वर्क और एम्पलाई वेलफेयर को बढ़ाना है।
ये भी पढ़ें : Paytm के लाखों यूज़र्स को बड़ी राहत
विप्रो ने भी बदली पॉलिसी
विप्रो ने पिछले साल अपने कर्मचारियों से कहा था कि उन्हें हर सप्ताह कम से कम तीन दिन ऑफिस में प्रेजेंट रहना होगा। जो लोग इस पॉलिसी का पालन नहीं करेंगे उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। विप्रो का दावा है कि इस नीति का उद्देश्य टीम वर्क, इनोवेशन एंड कल्चर को बढ़ाना है।
गूगल ने भी जारी की नई पॉलिसी
Google ने भी अपने कर्मचारियों को ऑफिस आने के लिए कहा और यह बताया कि कंपनी ने अपनी को-वर्किंग स्पेस पॉलिसी को लागू करने के लिए कर्मचारियों को ऑप्शनल दिनों में काम करने के लिए भी कहा है। कंपनी चाहती है कि कर्मचारी सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस में रहें और कंपनी उनकी उपस्थिति की निगरानी करेगी और जो लोग ऑफिस नहीं आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
6 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
9 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
10 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
12 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
18 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
18 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
20 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
22 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines