TBO Tek and Aadhar Housing Finance IPO Listing : मई के महीने में IPO (Initial Public Offering) की धूम मची हुई है। आज यानी बुधवार को भी मेन बोर्ड के दो IPO की लिस्टिंग हुई। इसमें TBO Tek और Aadhar Housing Finance शामिल हैं। TBO Tek ने जहां निवेशकों को खुश किया तो वहीं Aadhar Housing Finance के IPO में निवेश करने वालों को निराशा हाथ लगी। TBO Tek की NSE पर लिस्टिंग 55 प्रीमियम पर हुई। वहीं Aadhar Housing Finance के IPO ने निवेशकों को निराश किया। यह IPO BSE पर 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ लिस्ट हुआ।
315 और 920 रुपये थी शेयर की कीमत
Aadhar Housing Finance और TBO Tek, दोनों कंपनियों के IPO 8 मई को खुले थे। इनमें से Aadhar Housing Finance के एक शेयर की कीमत 315 रुपये थी। वहीं TBO Tek के एक शेयर की कीमत 920 रुपये थी। अगर हम Aadhar Housing Finance के IPO की बात करें तो यह BSE पर 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 314.30 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं TBO Tek कंपनी का IPO BSE पर 50 फीसदी की बढ़त के साथ 1380 रुपये पर और NSE पर 55 फीसदी की बढ़त के साथ 1426 रुपये पर लिस्ट हुआ।
इन कंपनियों के IPO की भी हुई लिस्टिंग
बुधवार को SME कंपनी Silkflex Polymers और TGIF Agribusiness की भी लिस्टिंग हुई। Silkflex Polymers का IPO NSE पर 15.38 फीसदी की बढ़त के साथ 60 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके एक शेयर की कीमत 52 रुपये थी। वहीं TGIF Agribusiness ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे दिया। इस कंपनी का IPO BSE पर 61.29 फीसदी की बढ़त के साथ 150 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके एक शेयर की कीमत 93 रुपये थी।
विराट कोहली के निवेश वाली कंपनी GO Digit का IPO आज खुल गया है।
आज खुल गया विराट कोहली की कंपनी का IPO
विराट कोहली की हिस्सेदारी वाली इंश्योरेंस कंपनी Go Digit का IPO आज खुल गया है। निवेशक इसमें निवेशक 17 मई तक निवेश कर सकते हैं। इस IPO की लिस्टिंग 23 मई को होगी। एक शेयर का प्राइज बैंड 258 से 272 रुपये है। एक लॉट में 55 शेयर हैं जिनकी वैल्यू 14,960 रुपये है। एक निवेशक अधिकतम 13 लॉट खरीद सकता है। इस कंपनी में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बड़ी हिस्सेदारी है।
यह भी पढ़ें : IPO से जुड़ी इन बेसिक बातों को जानते हैं आप? आज से इन कंपनियों में रकम लगाने का मौका
इन कंपनियों में भी निवेश का मौका
अगर आप SME कंपनियों (ऐसी कंपनियां जो वैल्यू के हिसाब से छोटी होती हैं) के IPO में निवेश करना चाहते हैं तो 3 कंपनियों के IPO में आज निवेश का अखिरी दिन है। इनमें ABS Marine Services, Veritaas Advertising और Mandeep Auto Industries शामिल हैं। वहीं एक और SME कंपनी Quest Laboratories का IPO आज से खुल गया है। इसमें निवेश की आखिरी तारीख 17 मई है। इसकी लिस्टिंग 23 मई हो होगी।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
9 mins agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
6 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
9 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
10 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
22 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines