China Economy: दुनियाभर की टेंशन की वजह रहा चीन इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आर्थिक विकास के मोर्चे पर उसकी स्थिति खराब है। चीन में लोग ज्यादा खर्च नहीं कर रहे हैं, इस वजह से बाजार में ज्यादा पैसा नहीं पहुंच रहा है। सरकार डिमांड को बढ़ावा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है। इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि उन्हें देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकलें और खर्चा करें।
प्रशासन को बहुत उम्मीद
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के अनुसार, चीन के शहर स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल सेलेब्रिटीज के कॉन्सर्ट आयोजित कराने पर जोर दे रहे हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था में पैसा आएगा। शंघाई ने कॉन्सर्ट के लिए अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें – सबसे तेज ही नहीं, सबसे बड़ी छलांग भी लगाएगा भारत, IMF ने जारी किया GDP का खुश करने वाला अनुमान
कमजोर कंज्यूमर डिमांड
चीनी सरकार ने कमजोर कंज्यूमर डिमांड को बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए हैं। शंघाई के अधिकारियों का मानना है कि टेलर स्विफ्ट का कॉन्सर्ट लोगों को अधिक खर्च करने के लिए प्रेरित करने का एक नया तरीका होगा। उन्हें लगता है कि स्विफ्ट एक ‘वॉकिंग GDP’ हैं। पिछले साल जुलाई में, शंघाई की नगरपालिका ने एक लेख में कहा था कि वह स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए शहर में टॉप स्टार्स के कार्यक्रम आयोजित कराना चाहती है। स्थानीय सरकार के सलाहकारों ने अंतरराष्ट्रीय कलाकारों पर प्रतिबंधों में ढील देने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि टेलर स्विफ्ट जैसे सुपरस्टार ‘चलती-फिरती जीडीपी’ हैं, जो स्थानीय इकोनॉमी को धक्का लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – सुरक्षित रेल सफर के साथ-साथ आपकी कमाई भी करा सकता है रेलवे का ‘Kavach’, जानिए कैसे
पहले भी हुए हैं प्रयास
चीन का फाइनेंशियल हब माने जाने वाले शंघाई ने हाल के वर्षों में अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए कई बड़े कमर्शियल इवेंट्स करवाए हैं, लेकिन बड़े सितारों की कमी के चलते उन्हें खास रिस्पांस नहीं मिला। इस वजह से अब टेलर स्विफ्ट जैसे इंटरनेशनल स्टार्स से बातचीत की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा सके। SCMP की रिपोर्ट के अनुसार, स्विफ्ट का कॉन्सर्ट आयोजित करने का विचार चीन में ‘शो के लिए यात्रा’ के नए चलन के बीच आया है, जहां प्रशंसक, विशेष रूप से युवा बड़े कॉन्सर्ट या शो के लिए दूसरे शहरों की यात्रा करते हैं और इससे स्थानीय पर्यटन और उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा मिलता है।
यह भी पढ़ें – World Bank को भारत पर भरोसा, ‘कोई नहीं है टक्कर में, तेजी से दौड़ेगी इकोनॉमी’
सतर्क रही है सरकार
चीनी सरकार बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजनों, खासकर विदेशी कलाकारों से जुड़े आयोजनों को अनुमति देने के मामले में सतर्क रही है। हालांकि, अब उसे शंघाई जैसे शहरों से लगातार ऐसे आयोजनों के लिए नियमों में ढील के अनुरोध मिल रहे हैं। शंघाई की स्थानीय सरकार चाहती थी कि वीजा और कस्टम से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने पर तेजी से काम किया जाए, ताकि लोकल इकोनॉमी को मजबूती देने वाले आयोजन किए जा सकें।
यह भी पढ़ें – डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती सेहत से चिंतित नहीं हैं Raghuram Rajan, कारण भी बताया
स्विफ्ट इसलिए पहली पसंद
स्विफ्ट के 2 अरब डॉलर के Eras Tour ने इतिहास रच दिया है। 2 साल लंबे इस टूर की समाप्ति दिसंबर, 2024 में कनाडा के वैंकूवर में शो के साथ हुई थी। इस दौरान, दुनिया भर में कुल 149 शो हुए और प्रति शो औसतन 13.9 मिलियन डॉलर (1,20,34,83,545 रुपये) से अधिक की कमाई हुई। टेलर स्विफ्ट ने प्रसिद्ध बैंड कोल्डप्ले के ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स’ टूर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसने लगभग 1 अरब डॉलर की कमाई की थी। यही वजह है कि चीनी सरकार शंघाई में टेलर स्विफ्ट का कॉन्सर्ट करवाना चाहती है। उसे पूरी उम्मीद है कि इस इवेंट से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
संबंधित खबरें
प्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
9 mins agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
42 mins agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
9 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
16 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
17 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
19 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
19 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
21 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
21 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines