टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में सरकार! जानें क‍िसे मिलेगा सबसे ज्‍यादा फायदा

सरकार संसद में Taxation and Other Laws Amendment Bill 2026 पेश करने की तैयारी में है. जानें इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, REITs और विदेशी निवेशकों को टैक्स में क्या राहत मिलने वाली है.

nirmala sitaraman (4)

Taxation Bill 2026: सरकार का बड़ा ऐलान! Tax नियमों में बदलाव से शेयर बाजार और निवेशकों को होगा फायदा

Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026: भारत सरकार देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने और विदेशी निवेश (Foreign Investment) को आकर्षित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. मौजूदा संसदीय सत्र के दौरान सरकार संसद में टैक्सेशन एंड दर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पेश कर सकती है. इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) को बढ़ावा देना और विदेशी निवेशकों को टैक्स में बड़ी राहत देना है.

विज्ञापन

आइए, समझते हैं कि इस नए बिल में क्या खास है और इससे देश व शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

इस बिल में क्या-क्या मुख्य बदलाव प्रस्तावित हैं?

सरकार इस विधेयक के जरिए टैक्स नियमों में कई राहत देने की योजना बना रही है.

विज्ञापन

पहला: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को 2041 तक टैक्स छूट
मौजूदा आयकर अधिनियम के तहत कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए टैक्स छूट की सीमा 2031 में खत्म हो रही थी. सरकार इसे बढ़ाकर 2041 तक करने पर विचार कर रही है. इसका सीधा फायदा मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और सर्वर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनियों और उनके विदेशी सप्लायर्स को मिलेगा.

विज्ञापन

दूसरा : विदेशी निवेशकों (Foreign Investors) को बड़ी राहत
REITs, InvITs, और डेटा सेंटर:
इन क्षेत्रों में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों को टैक्स में विशेष छूट दी जाएगी.

सरकारी बॉन्ड: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) को सरकारी सिक्योरिटीज/इक्विटी से मिलने वाले ब्याज और उनके ट्रांसफर/बिक्री पर होने वाले कैपिटल गेन (Capital Gain) पर टैक्स छूट देने वाला नियम कानून में बदला जा सकता है.

विज्ञापन

हीरा खनन क्षेत्र (Diamond Mining): इस सेक्टर को भी टैक्स छूट का लाभ देने पर मंजूरी ली जा सकती है.

इस नए कदम से क्या-क्या फायदे होंगे?
विदेशी फंड की वापसी:
हाल के दिनों में विदेशी निवेशकों की बिकवाली को रोकने और भारतीय बाजार में उनका भरोसा वापस लाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

रुपये को मजबूती: विदेशी मुद्रा (डॉलर) के आगमन से भारतीय रुपये को मजबूती मिलेगी.

वैश्‍व‍िक तनाव से सुरक्षा: अमेरिका-ईरान जैसे वैश्विक संघर्षों और बाहरी आर्थिक झटकों से भारतीय अर्थव्यवस्था को सुरक्षा कवच मिलेगा.

विज्ञापन

शेयर बाजार में तेजी: अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है, तो भारतीय स्टॉक मार्केट में विदेशी निवेशकों (FIIs) की जोरदार वापसी हो सकती है, जिससे शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है.

संसद में पेश करने की चुनौती
वित्त मंत्री के इस बिल को 13 अगस्त तक चलने वाले मौजूदा संसदीय सत्र में पेश किए जाने की संभावना है. हालांकि, परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शनों जैसे मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही प्रभावित हुई है. सत्र समाप्त होने में अब बहुत कम समय बचा है, फिर भी सरकार पर इन टैक्स सुधारों को जल्द से जल्द पास कराने का दबाव है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ