TATA Tech IPO ने दिखाया जादू, 40 मिनट में ही हो गया फुल

TATA Tech के IPO को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया है। करीब 20 साल के बाद टाटा ग्रुप किसी कंपनी का IPO लेकर आई है।

tata tech, tata tech ipo, business news,

Photo Credit: Google

विज्ञापन

TATA Tech IPO का इंतजार ग्राहक पिछले कई समय से कर रहे थे, और जैसे ही ये आज मार्केट में खुला, वैसे ही इसके ऊपर निवेशक टूट पड़े। साल 2004 के बाद ये पहला मौका था कि टाटा ग्रुप किसी कंपनी को पब्लिक कर रहा था। इससे पहले TCS कंपनी के लिए IPO लाया गया था। इंतजार इतना ज्यादा था कि इस IPO को 2.89 गुने से सब्सक्राइब किया गया। TATA Tech इंजीनियरिंग के साथ इसके प्रोडक्ट्स को बढ़ाने में डिजिटल सेवा देगी।

Advertisment

20 साल बाद आए IPO ने किया कमाल

आपको बताते चलें कि 45 मिलियन शेयर के लिए 130.9 मिलियन डिमांड देखी गईं। TATA Tech के एक शेयर की बात करें तो इसके शेयर का प्राइस 475 रुपए से 500 रुपए एक शेयर का दाम हो सकता है। बीते दिन टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स ने 791 करोड़ रुपए अपने निवेशकों से लिए थे। वहीं इस IPO के लिए 24 नवंबर आखिरी दिन है। साथ ही कंपनी की नजर NSE के साथ BSE पर लिस्ट होने की है।

विज्ञापन

एक्सपर्ट की सलाह क्या है?

ET के आनंद राठी के अनुसार, कंपनी का ऊपरी प्राइस बैंड पर P/E रेश्यो 32.5 गुना है, वहीं मार्केट कैप की बात करें तो वो इश्यू होने के बाद इक्विटी शेयर के लिए 20,283 करोड़, नेट वर्थ पर रिटर्न 20.8 फीसदी की दर से मिल रही है। इन सभी को देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी की वैल्यूशन ठीक है, इसलिए हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि इसे लंबे समय के लिए सब्सक्राइब किया जा सकता है।

साल 2023 IPO के लिए रहा खास

आपको बताते चलें कि ये साल 2023 IPO के मामलों के लिए काफी अच्छा रहा है। चाहे हम घरेलू कंपनी की बात करें या फिर विदेशी कंपनी की। लगभग 194 कंपनी के IPO निवेशकों के लिए आए हैं। इससे भारत के इक्विटी मार्केट में गजब की ग्रोथ देखने को मिली है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ