TATA Power EV Charging Point: EV गाड़ियों के चाहने वालों के लिए टाटा की तरफ से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल टाटा पावर ने बताया है कि कंपनी ने चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर ईवी चार्जिंग प्वाइंट को बना दिया है। जिससे अब आप आराम से अपनी EV को इस हाइवे पर दौड़ा सकते हैं। आपको बता दें कि चंडीगढ़-शिमला हाइवे 111 किलोमीटर का बना हुआ है। कंपनी की तरफ से दी हुई जानकारी से पता चला है कि चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर होटल फाल्कन क्रेस्ट के साथ होटल ओबेरॉय सेसिल, जोकि चौरा मैदान रोड पर शिमला के पास है, वहां पर चार्जिंग प्वाइंट हैं। ऐसे में अगर आपके पास EV गाड़ी है और आप अमूमन चंडीगढ़-शिमला हाइवे का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर अब बिना किसी टेंशन के आप अपनी ट्रैवलिंग कर सकते हैं।
इतनी दूरी पर बने हैं दोनों चार्जिंग प्वाइंट्स
वहीं अगर डिस्टेंस की बात करें तो पहले चार्जिंग प्वाइंट की दूरी चंडीगढ़ से 83 किलोमीटर है। जो टल फाल्कन क्रेस्ट पर बना हुआ है। इसके बाद टल फाल्कन क्रेस्ट से दूसरे ईवी चार्जिंग प्वाइंट की दूरी द ओबेरॉय सेसिल तक 26 किलोमीटर की है। डिस्टेंस को देखेंगे तो पाएंगे कि आराम से सिंगल चार्जिंग में दूसरे प्वाइंट तक पहुंचा जा सकता है।
टाटा पावर ईज़ी चार्ज मोबाइल ऐप करेगा आपकी मदद
इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि ग्राहक टाटा पावर ईज़ी चार्ज मोबाइल ऐप के जरिए भी दोनों स्टेशनों का पता लगा सकते हैं। साथ में ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। यानी दिल्ली से अगर आप शिमला जा रहे हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, चार्जिंग स्टेशन के साथ-साथ आपको यहां पर फ्यूल भी मिले जाएगा।
यह भी पढ़ें- Beneficiary को बिना Account से जोड़े 5 लाख रुपये तक भेज सकते हैं आप, जानिए कैसे?
देश में कंपनी चार्जिंग स्टेशन के मामले में है आगे
आपको बताते चलें कि कंपनी ने चार्जिंग स्टेशन के मामले में अपने आप को मजबूत बनाया है। ईज़ी चार्ज नेटवर्क देश के 420 शहरों में मौजूद है। जहां पर 62,000 से अधिक होम चार्जर के साथ, 4900 स्टेशन पब्लिक प्लेस पर और 460 अलग-अलग बस स्टॉप पर मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
2 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
20 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines