Beneficiary को बिना Account से जोड़े 5 लाख रुपये तक भेज सकते हैं आप, जानिए कैसे?
Beneficiary Account Benefits: बेनिफिशियरी को बैंक से लिंक किए बिना सीधे 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर करने की सुविधा मिल रही है, आइए जानते हैं कैसे?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Beneficiary Account Use and Benefits: इसमें कोई दो राय नहीं है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के आने से लेनदेन करने की प्रक्रिया काफी आसान हो चुकी है। किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो या फिर किसी से बैंक में पैसे मंगवाने हो, ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा के जरिए ये काम काफी आसान हो जाता है। लेनदेन के लिए पेटीएम, गूगल पे, फोन पे जैसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म इस काम और भी सरल बना देते हैं, लेकिन समस्या तब आती है जब किसी को 5 लाख रुपये तक भेजने हो और उसके लिए पहले लाभार्थी के बैंक खाते, फोन नंबर आदि को रजिस्टर्ड करना पड़ता है।
वहीं, अब इस समस्या का हल नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया IMPS की ओर से कर दिया गया है। IMPS की ओर से सर्विस को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए बेनिफिशियरी को बिना अकाउंट को लिंक किए 5 लाख रुपये तक भेजने की सुविधा दी जा रही है।
मौजूदा सुविधा में IMPS के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए लाभार्थी का नाम, बैंक खाता नंबर और IFSC कोड एंटर करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। हालांकि, ये सुविधा जल्दी ही आने के लिए तैयार है जिसके बाद बिना लाभार्थी का मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट रजिस्टर्ड किए आप 5 लाख रुपये तक की पेमेंट कर सकेंगे।
IMPS की ओर से जल्दी ही नई सर्विस को शुरू किया जाएगा, जिसमें बेनिफिशियरी का वेरिफिकेशन किया जाएगा। ऐसे में पैसे ट्रांसफर करने वाला ये देख सकेगा कि वो जिसे पैसे भेज रहे हैं उसका बैंक खाता नंबर सही है या फिर नहीं। नए फीचर के जरिए बैंक डिटेल्स में दर्ज नाम को चेक करने में मदद मिलेगी। नए नियम के आने के बाद आपको बेनिफिशियरी को अकाउंट नंबर से रजिस्टर नहीं करना पड़ेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: