TCS Reduce Variable Pay: भारत की जानी मानी आईटी कंपनियों में गिनी जाने वाली टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने जुलाई-सितंबर 2024 अवधि यानी वर्ष की दूसरी तिमाही में कुछ कर्मचारियों वेरिएबल पे को घटा दिया है। बता दें कि ये बदलाव सिनियर लेवल के कर्मचारियों को लिए किया गया है। कंपनी का कहना है कि बिजनेस में अनिश्चित मांग का माहौल बना हुआ है,जिस कारण ये कदम उठाया गया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
इन कर्मचारियों को नहीं मिला वेरिएबल
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ कर्मचारियों को उनके वेरिएबल सैलरी का केवल 20-40 प्रतिशत ही मिला, जबकि कुछ कर्मचारी ऐसे भी है ,जिनको कोई पेमेंट नहीं दी गई है। हालांकि पिछले क्वॉटर में कर्मचारियों को 70 प्रतिशत पेमेंट दी गई थी।
बता दें कि टीसीएस में वेरिएबल पे वर्क फ्रॉम ऑफिस अटेंडेंस और आपके इंडिविजुअल बिजनेस यूनिट के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। हाल में किए गए बदलाव मांग में चल रही चुनौतियों और आर्थिक अनिश्चितताओं को दर्शाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये हैं कि दूसरी तिमाही में टियर-I आईटी कंपनियों ने सिंगल डिजिट ग्रोथ देखी गई है।
Employee
कितनी रहा कंपनी का नेट प्रॉफिट
Q2FY25 में TCS ने स्थिर मुद्रा (CC) में साल-दर-साल 5.5 प्रतिशत की रेवेन्यू बढ़ोतरी देखी गई है, जो 64,259 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट 11,909 करोड़ रुपये था।
TCS के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि Q2FY25 के लिए हमने कंपनी भर में जूनियर ग्रेड को 100% QVA(Quarterly Variable Allowance) का भुगतान किया है। अन्य सभी ग्रेड के लिए QVA उनकी यूनिट के बिजनेस परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। इस साल अप्रैल में कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एनुअल सैलरी ग्रोथ की घोषणा की थी, जिसमें टॉप परफॉर्मेंस करने वालों को डबल डिजिट में सैलरी इन्क्रीमेंट दिया गया था।
यह भी पढ़ें- अडानी और अंबानी नहीं, ये रईस आदमी रोज देता है 6 करोड़ का दाम, जानिए कोई है ये व्यक्ति
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
6 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
7 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
12 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
12 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
13 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
13 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
15 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
16 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines