अडानी और अंबानी नहीं, ये रईस आदमी रोज देता है 6 करोड़ का दाम, जानिए कोई है ये व्यक्ति

एक नई रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि भारत के सबसे परोपकारी व्यक्तियों की लिस्ट में सबसे पहला नाम शिव नाडर का है। आइये इनके बारे में जानते है।

Shiv nadar

Shiv nadar

विज्ञापन

जी नहीं, ये दुनिया के अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी या गौतम अडानी नहीं हैं। हम  HCL टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नाडर की बात हैं, जो सबसे परोपकारी व्यक्ति बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट में मिली जानकारी

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इसके बारे में बताया गया है। गुरुवार एडलगिव-हुरुन इंडिया जेनेरस लिस्ट 2024 की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें ये बात सामने आई है कि 79 साल के शिव नाडर ने 2024 में 2,153 करोड़ रुपये का दान दिया। इसके मतलब उन्होंने हर दिन के हिसाब से लगभग 5.9 करोड़ रुपये का दान किया है।

बता दें कि ये तीसरी बार है ति नाडर भारत के सबसे उदार परोपकारी व्यक्ति की लिस्ट में सबसे आगे रहे हैं। नाडर का शिव नादर फाउंडेशन सबसे बड़ा कारण है। बता दें कि ये फाउंडेशन खासकर शिक्षा और तकनीकी के लिए काम करती है।

विज्ञापन
Shiv nadar

Shiv nadar

लिस्ट में अंबानी भी हैं शामिल

नाडर के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम  मुकेश अंबानी और उनके परिवार का है, जिन्होंने 407 करोड़ रुपये योगदान दिया है। यानी कि  नाडर उनसे अभी भी 1,992 करोड़ रुपये के दान के साथ आगे चल रहे हैं।  इसके बाद लिस्ट में नंदन नीलेकणि और कृष्णा चिवुकुला हैं।
कितनी है नाडर की कुल संपत्ति

विज्ञापन

फोर्ब्स  के रिपोर्ट में बताया गया  शिव नादर की कुल संपत्ति फिलहाल 40.5 बिलियन अमरीकी डॉलर यानी 341692 करोड़ रुपये है।  HCL टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप पिछले दिन तक 4.95 लाख करोड़ रुपये पर था। 2020 में  नाडर ने HCL टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद  उनकी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा ने इस पद को संभाला। नाडर अब सलाहकार के पद पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ