हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

10 लाख रुपये के जीवन बीमा कवर के साथ लें FD, यह बैंक 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहा 7.1 फीसदी की ब्याज

विज्ञापन

नई दिल्ली: डीसीबी बैंक ने त्योहारी सीजन के बीच अपनी ‘सुरक्षा फिक्स्ड डिपॉजिट’ योजना फिर से शुरू की है। डीसीबी बैंक सुरक्षा फिक्स्ड डिपॉजिट योजना 3 साल की एफडी के लिए उपलब्ध है और इसमें आपको जीवन बीमा कवर भी मिलता है। यह जमाकर्ताओं के साथ-साथ उनके आश्रितों के लिए भी सुरक्षा प्रदान करती है। डीसीबी बैंक ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा फिक्स्ड डिपॉजिट योजना तीन साल की जमा राशि पर 7.10 प्रतिशत की उच्च वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है।

अभी पढ़ें – Toll Tax New Rule: प्राइवेट वाहनों के लिए अच्छी खबर! अब सिर्फ कमर्शियल वाहन देंगे टोल, छूट पाने वालों की लिस्ट देखें

जीवन बीमा कवर या तो फिक्स्ड डिपॉजिट राशि के बराबर होगा। यह फिक्स्ड डिपॉजिट राशि 10 लाख रुपये से अधिक होने पर भी अधिकतम 10 लाख रुपये तक ही मान्य होगा। बैंक ने कहा कि बीमा कवरेज के लिए किसी निवेशक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। चूंकि बीमा कवर को FD के साथ जोड़ा जा रहा है, इसलिए निवेशकों के लिए किसी मेडिकल टेस्ट की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन

बैंक ने बताया कि जीवन बीमा कवर 36 महीने की अवधि के साथ उपलब्ध है और 18 वर्ष की आयु से जमाकर्ता के 55 वर्ष की आयु तक वैध है। डीसीबी ने कहा कि भारत से बाहर के लोग भी इसमें निवेश कर सकते हैं।

हालांकि, यदि कोई वरिष्ठ नागरिक डीसीबी बैंक सुरक्षा फिक्स्ड डिपॉजिट योजना में निवेश करना चाहता है, तो उन्हें 7.6 प्रतिशत की उच्च ब्याज दर की पेशकश की जाएगी, जो तीन साल की अवधि में क्रमशः 8.05 प्रतिशत और 8.45 प्रतिशत की वार्षिक रिटर्न दर प्राप्त करेगी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, Sensex और Nifty दोनों उछला

बैंक 700 दिनों या 3 साल के लिए एफडी पर 7.10 प्रतिशत प्रति वार्षिक ब्याज दर प्रदान करता है और जमा पर 7.49 प्रतिशत या 7.84 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola