हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Investment Tips: SIP से कैसे बेहतर है SWP, सही से किया इन्वेस्ट तो बन सकते हैं करोड़ों के मालिक

Systematic Withdrawal Plan: SWP इंवेस्टमेंट का एक स्मार्ट और बेहतर तरीका है, जो SIP से बेहतर माना जाता है। यहां हम जानेंगे कि आप इसमें कैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Investment

Systematic Withdrawal Plan: चाहे आप नौकरी करते हो, या कोई बिजनेस, सही और स्मार्ट इंवेस्टमेंट हमारे आपके फ्यूचर को सिक्योर रखता है। ज्यादातर लोग बेस्ट इंवेस्टमेंट प्लान के लिए म्यूचुअल फंड, पोस्ट ऑफिस और स्टॉक मार्केट उपयोग करते हैं। इन सभी की अपनी कमियां और अच्छाइयां है। जिसको ध्यान में रखते हुए ही आपको इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचना चाहिए। अक्सर हम SIP के बारे में सुनते हैं, जो निवेश का एक लोकप्रिय तरीका है, मगर आपने कभी SWP के बारे में सुना है?

SWP यानी सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान एक स्मार्ट इंवेस्टमेंट प्लान है, जिसमें इन्वेस्टर म्यूचुअल फंड से नियमित रूप से पैसे विड्रॉ कर सकते हैं. इसमें आप एक फिक्स अमाउंट को हर महीने अपने अकाउंट से निकालते हैं। यहां हम जानेंगे कि SWP कैसे SIP से बेहतर है। साथ ही हम SWP के बारे में भी जानेंगे।

SIP से कैसे अलग है SWP?

अगर आप SWP के बारे में जानना चाहते हैं तो पहले आपको SIP को भी समझना होगा। सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान में आप एक फिक्स अमाउंट को लंबे समय तक जमा करते हैं और इसपर ब्याज के साथ अच्छी खासी राशि जमा कर सकते हैं। SWP को शुरू करने के लिए आपको SIP की जरूरत होती है, जिसे लंबे समय तक एक फिक्स अमाउंट जमा किया गया हो। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी  से वायरल हो रहा है, जिसमें 20 साल तक एक 25000 रुपये की SIP में इंवेस्ट करके  SWP शुरू करने के बाद भी इंवेस्टर के पास 7 करोड़ रुपये तक बच सकते हैं। आइये इस कैलकुलेशन को समझने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें – खत्म हुआ इंतजार! YEIDA Plot Scheme का निकला ड्रा, जानें किसकी लगी लॉटरी?

कैसे काम करता है कैलकुलेशन?

SWP को आप अपने म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट से एक फिक्स अमाउंट निकालने के लिए कर सकते हैं। ये एक लंबे समय का प्रोसेस है, ऐसे में ये ज्यादातर रिटायर्ड लोगों के ही काम आता है। ऐसे में अगर आप अपने फ्यूचर को फाइनेंशियली सिक्योर करना चाहते हैं तो इसके बारे में सोच सकते हैं।  ये रिटायर्ड लोगों के लिए एक फिक्स सैलरी की तरह काम करता है। आइये इसको समझने का प्रयास करते हैं। मान लीजिए आप हर महीने इक्विटी फंड SIP में  25,000 रुपये 20 साल के लिए जमा करते हैं। जिस पर आपको हर साल लगभग 12% का ब्याज मिलता है। ऐसे में 20 साल पूरे होने के बाद आपके पास 2 करोड़ रुपये हो जाते हैं।

अब आप इस कॉर्पस पर आप एक SWP शुरू कर सकते हैं और इसे अगले 20 साल तक चला सकते हैं। मान लीजिए आप हर महीने 1,50,000 रुपये निकालते हैं तो आप इस 20 सालों में 3.6 करोड़ रुपये निकालेंगे। इसके अलावा 40 साल पूरे होने के बाद भी आपके पास लगभग 7 करोड़ रुपये बचेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें