Relief For Suzlon Energy: शेयर बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले स्टॉक्स में सुजलॉन एनर्जी का नाम भी शामिल है। इस शेयर ने 2024 में अब तक करीब 60% का रिटर्न दिया है, लेकिन बीते कुछ दिनों से नरमी का माहौल है। आज यानी 30 दिसंबर को भी यह गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। मगर अब इस तस्वीर के बदलने की पूरी संभावना है।
ट्रिब्यूनल से मिली है राहत
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी के सिर से करीब 173 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का खतरा टल गया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) ने जुर्माने के मामले में उसके पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके साथ ही पेनल्टी ऑर्डर को रद्द कर दिया गया है। लिहाजा, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी के शेयर वापस ग्रीन जोन में पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें – काम बढ़ा, कर्मचारी नहीं: PSU Banks में 13 साल के Low पर पहुंचा Workforce का आंकड़ा
जनवरी से अब तक ऐसी है चाल
सुजलॉन एनर्जी पर आयकर विभाग की ओर से 172.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। कंपनी ने फैसले को इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल में चुनौती दी, अब ट्रिब्यूनल ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया है। इस भारी-भरकम जुर्माने की तलवार हटने से कंपनी के शेयरों के फिर से दौड़ने की संभावना बन गई है। इस साल 1 जनवरी को यह शेयर 38.50 रुपये पर चल रहा था और आज इसकी कीमत करीब 61.26 रुपये है।
Tulsi Tanti फाउंडर
भारत के विंडमैन कहे जाने वाले दिवंगत तुलसी तांती (Tulsi Tanti) ने इस कंपनी को खड़ा किया था। तांती का 2022 में हार्ट अटैक के कारण 64 वर्षीय की उम्र में निधन हो गया, लेकिन इससे पहले वह अपनी कंपनी को ऊंचाइयां छूते हुए देख चुके थे। इस कंपनी ने महज थोड़े से समय में ही रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
ऐसी अस्तित्व में आई कंपनी
तुलसी तांती मूल रूप से कपड़ा व्यवसायी थे और बिजली की कमी के चलते उत्पादन में आने वाली कठनाइयों से परेशान रहते थे। 1995 में उन्होंने कपड़ा कंपनी की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए विंड एनर्जी सेक्टर में उतरने का फैसला लिया और इस तरह सुजलॉन एनर्जी अस्तित्व में आई। तांती ने 2001 में कपड़ा व्यवसाय को बेच दिया और पूरी तरह से इस बिजनेस पर उतर आये। सुजलॉन को 2003 में 24 टर्बाइनों की आपूर्ति के लिए डैनमार एंड एसोसिएट्स से अपना पहला ऑर्डर मिला था। इस पुणे बेस्ड इंडियन मल्टीनेशनल विंड टर्बाइन मैन्युफैक्चरर की ऑर्डर बुक फिलहाल मजबूत बनी हुई है।
यह भी पढ़ें – Year Ender 2024: Amitabh से Amir तक इन स्टार्स ने Real Estate में किया बड़ा निवेश
ये भी पढ़ें – 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
संबंधित खबरें
भारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 hr ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
23 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines