Super Bank FD for senior citizens: देशा का बजट पेश हो चुका है और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी आर्थिक राहत और लाभ दोनों मिले हैं। आम बजट में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के तहत निवेश की सीमा बढ़ाने के कुछ दिनों बाद बैंकों ने भी बड़े जमाकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए अब एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को दोहरा लाभ मिल रहा है।
बंधन बैंक और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक उन बैंकों में शामिल हैं, जिन्होंने FD ब्याज दर में वृद्धि की घोषणा की है। ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8.5% तक की ब्याज
बंधन बैंक की संशोधित दरें 6 फरवरी 2023 को लागू हुईं। ऋणदाता अब 600 दिनों की परिपक्वता अवधि वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 प्रतिशत तक और सामान्य नागरिकों को 8 प्रतिशत तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है।
बढ़ी हुई एफडी दरें अधिकतम 2 करोड़ रुपये के खुदरा जमा के लिए लागू हैं। पिछले साल से पूरे भारत में बैंकों द्वारा FD दरें बढ़ाने का सिलसिला जारी है। वहीं, अब रिटर्न ज्यादा देना का फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में रेपो दर में वृद्धि के बाद आया है।
वरिष्ठ नागरिकों को 8.8%, अन्य निवेशकों को 8.10% का रिटर्न
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1 फरवरी, 2023 से फिक्स्ड डिपॉजिट पर और एफडी प्लस (समयपूर्व सुविधा के बिना) पर 6 फरवरी, 2023 से अपनी ब्याज दरों में संशोधन किया है।
संशोधन के बाद, लघु वित्त बैंक (SFB) नागरिकों को नियमित फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.10% और FD प्लस जमा पर 8.25% की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित एफडी पर 8.80% ब्याज मिलेगी और एफडी प्लस जमा पर 8.25% की ब्याज दी जा रही है।
सरकार ने क्या दिया इनाम?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) में निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी है। इसका उद्देश्य सेवानिवृत्त लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत देश भर के कई बैंकों और डाकघरों में खाता खोला जा सकता है। इस योजना पर ब्याज दर बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दी गई है।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 hr agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
17 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
17 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
18 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
21 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines