हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sukanya Samridhi Yojana: बदल गए सुकन्या समृद्धि योजना के नियम! अब इन बेटियों को मिलेगा लाभ, जानिए पूरी डिटेल

विज्ञापन

Sukanya Samridhi Yojana: भारत सरकार की तरफ से हर वर्ग के लिए कोई ना कोई योजना चलाई जाती है। इसमें लड़कियों के लिए भी एक स्पेशल स्कीम है। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। यह योजना न केवल जोखिम-मुक्त रिटर्न प्रदान करती है बल्कि उनकी बेटियों की शादी जैसे बड़े लक्ष्यों के लिए एक योजना में भी मदद करती है।

सुकन्या समृद्धि खाता अभिभावकों द्वारा 10 साल से कम उम्र की लड़की के लिए खोला जा सकता है। हालांकि, एक व्यक्ति बालिका के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है। इस योजना में प्रति परिवार केवल दो बालिकाएं शामिल हो सकती हैं। इस प्रकार, दोनों बालिकाओं के लिए एक-एक खाता खोला जा सकता है।

हालांकि, माता-पिता या अभिभावक जिनके तीन बच्चे हैं, वे भी तीसरा खाता खोल सकते हैं, बशर्ते वे सरकार द्वारा निर्दिष्ट मानदंडों को पूरा करते हों।

Bank holidays December 2022: साल के आखिरी महीने में 14 दिन तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

तीन लड़कियों के लिए कैसे खोल सकते हैं खाता

सरकार ने कहा है कि पहली डिलीवरी के दौरान जुड़वां लड़कियां हो जाएं और दूसरी डिलीवरी के दौरान भी लड़की हो जाए तो सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है। इसलिए, यदि किसी व्यक्ति की तीन लड़कियां हैं और उनमें से दो जुड़वां हैं, तो तीनों को सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत कवर किया जाएगा।

ब्याज दर कितनी है?

SSY योजना में 7.6 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज मिलती है। योजना से अर्जित ब्याज आय आयकर अधिनियम 1961 की धारा -10 के तहत पूरी तरह से कर मुक्त है। साथ ही, योजना में किया गया निवेश अधिनियम की धारा 80-सी के तहत कटौती के लिए योग्य है। जब न्यूनतम निवेश राशि की बात आती है, तो खाते में कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये प्रति वर्ष 15 साल की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। जमा राशि 21 वर्षों में परिपक्व होगी।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें