26 साल के भारतीय युवक का कमाल! AI टूल बनाकर एक ही दिन में छाप दिए 77 करोड़ रुपये, जानें सिद्धार्थ सक्सेना की सक्सेस स्टोरी

IIT Kanpur Alumnus Siddhartha Saxena Merlin AI: 26 साल के सिद्धार्थ सक्सेना के क्रोम एआई एक्सटेंशन Merlin AI ने एक दिन में 77 करोड़ रुपये की कमाई कर रचा इतिहास.

sidhharth saxena

Merlin AI Founder Success Story: आईआईटी कानपुर के सिद्धार्थ सक्सेना ने AI टूल से रचा इतिहास, देखें डिटेल्स.

कहते हैं कि अगर विचार में दम हो और लगन पक्की, तो सफलता रातों-रात कदम चूमती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है महज 26 साल के एक भारतीय युवक सिद्धार्थ सक्सेना ने. आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के पूर्व छात्र सिद्धार्थ ने अपनी काबिलियत के दम पर टेक वर्ल्ड में वो तहलका मचाया है, जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है.

विज्ञापन

सिद्धार्थ के एक खास एआई (AI) टूल ने महज 24 घंटे यानी एक ही दिन में 77 करोड़ रुपये ($9.2 Million) की बंपर कमाई करके इतिहास रच दिया है. आइए, जानते हैं कि सिद्धार्थ का यह कौन-सा टूल है और यह काम कैसे करता है.

विज्ञापन

क्या है Merlin AI और कैसे करता है काम?

सिद्धार्थ सक्सेना ने अपने साथियों के साथ मिलकर गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर के लिए एक खास AI एक्सटेंशन तैयार किया, जिसका नाम है Merlin AI. यह क्रोम एक्सटेंशन आपके वेब ब्राउजर में ही आसानी से फिट हो जाता है. इसके बाद आपको अलग से ChatGPT या किसी अन्य AI प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती. यह एक्सटेंशन लंबे-लंबे आर्टिकल्स और यूट्यूब वीडियोज को चुटकियों में समराइज (छोटा) कर देता है. साथ ही ईमेल लिखने, सोशल मीडिया पोस्ट तैयार करने और जटिल सवालों के जवाब देने में आपकी मदद करता है.

विज्ञापन

एक दिन में कैसे हुई 77 करोड़ रुपये की कमाई?
दरअसल, मर्लिन एआई (Merlin AI) की बढ़ती लोकप्रियता और इसके शानदार यूज़र-फ्रेंडली फीचर्स को देखते हुए एक बड़े ग्लोबल इन्वेस्टर ने इसमें भारी भरकम फंडिंग (Funding) और बिजनेस डील की.

विज्ञापन

कंपनी के सब्सक्रिप्शन मॉडल और नई बिजनेस डील के चलते महज 24 घंटे के भीतर टूल ने 77 करोड़ रुपये (9.2 मिलियन डॉलर) का रेवेन्यू जेनरेट किया. इतनी कम उम्र में ऐसा कारनामा करने वाले सिद्धार्थ अब देश के युवाओं और टेक एंथुज‍ियास्ट्स के लिए रोल मॉडल बन गए हैं.

विज्ञापन

युवाओं के लिए प्रेरणा
आज जब पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का डंका बज रहा है, ऐसे समय में एक भारतीय युवा द्वारा बनाया गया AI एक्सटेंशन वैश्विक स्तर पर धूम मचा रहा है. सिद्धार्थ सक्सेना की यह सफलता साबित करती है कि अगर आपके पास सही स्किल सेट है, तो आप भारत में बैठकर भी दुनिया भर के बाजार को अपनी मुट्ठी में कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ