Stock Market : शेयर मार्केट अप्रैल और मई में कुल 20 दिन बंद रहेगी। यानी इतने दिन कारोबार नहीं होगा। स्टॉक मार्केट अप्रैल में 10 दिन और मई में भी 10 दिन बंद रहेगी। अप्रैल में 4 शनिवार और 4 रविवार हैं। शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रहती है और किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं होती। 11 अप्रैल को ईद की वजह से मार्केट बंद रही। अब बुधवार यानी 17 अप्रैल को भी मार्केट बंद रहेगी। 17 अप्रैल को रामनवमी के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगी और कोई कारोबार नहीं होगा।
मई में इन तारीखों को बंद रहेगी मार्केट
मई में भी 4 शनिवार और 4 रविवार हैं। यानी इन 8 दिनों तक कोई कारोबार नहीं होगा। वहीं 1 मई को भी स्टॉक मार्केट बंद रहेगी। 1 मई को मजदूर दिवस है और इस दिन महाराष्ट्र में छुट्टी रहती है। वहीं 20 तारीख को भी स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी। दरअसल, 20 मई को मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। जहां वोटिंग होती है, वहां सारे संस्थान बंद रहते हैं। ऐसे में BSE और NSE भी बंद रहेंगे। नतीजा, सोमवार यानी 20 मई को स्टॉक मार्केट बंद रहेगी और किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं होगी। इस बात की घोषण इन दोनों स्टॉक एक्सचेंजों ने भी कर दी है।
लगातार ऊंचाई छू रहा सेंसेक्स
शेयर मार्केट में इस समय बूम आई हुई है। मंगलवार को सेंसेक्स में 75 हजार का आंकड़ा पार कर दिया। वहीं निफ्टी 22,753 बंद हुआ। गुरुवार को जब मार्केट खुलेगी तो सभी नजरें फिर से सेंसेक्स पर होंगी। शेयर मार्केट में यह तेजी ऐसे समय आई है जब वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही की GDP ग्रोथ 8.4 फीसदी रही।
सोने ने भी बनाया रिकॉर्ड
पिछले कुछ हफ्तों से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 110 रुपये का उछाल आया। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,260 रुपये रही। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 85 हजार रुपये रही। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस साल दिसंबर में सोने की कीमत 75 हजार को पार कर सकती है।
यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट में एंट्री से पहले जान लें ये बातें, बन जाएंगे करोड़पति!
इसलिए बढ़ रही सोने की कीमतें
एक्सपर्ट्स का कहना है कि 17 महीनों से चीन का केंद्रीय बैंक लगातार गोल्ड खरीद रहा है। जिसकी वजह से सोने की कीमतों में इतना ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है। इसी कारण सोना रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार मार्च महीने में, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने अपने गोल्ड रिजर्व को 0.2% बढ़ाकर 72.74 मिलियन ट्रॉय औंस कर लिया है।
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
1 hr agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
3 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
4 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
7 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
8 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
23 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines