बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ Stock Market, निवेशकों को तगड़े नुकसान के क्या कारण?

Share Market Update: शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। केवल प्रमुख इंडेक्स ही नहीं, आज पूरे मार्केट पर बिकवाली हावी रही, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

Gensol Engineering Stock
विज्ञापन

Stock Market Crash: इस सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार के लिए काफी खराब रही। आज यानी सोमवार को मार्केट खुलते ही BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी में गिरावट आई, जो कारोबार की समाप्ति तक कायम रही। क्लोजिंग बेल बजने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,048.90 अंकों के नुकसान के साथ 76,330.01 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 345.55 अंक लुढ़ककर 23,085.95 पर बंद हुआ।

ये हैं गिरावट के कारण

मार्केट में आज आई इस बड़ी गिरावट की कुछ प्रमुख वजह रहीं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोरी, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में आ रही तेजी ने मार्केट का मूड बिगाड़ दिया। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरकर 86.27 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

Advertisment

निवेशकों को इतना नुकसान

एक रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में आई गिरावट में निवेशकों के करीब 13 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं। आज केवल प्रमुख इंडेक्स ही नहीं, बल्कि पूरे बाजार में बिकवाली देखने को मिली है। इस वजह से नुकसान का आंकड़ा भी बड़ा हो गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी।

कब तक होगी रिकवरी?

अब सवाल यह उठता है कि आज की गिरावट के बाद मार्केट के लिए आगे की राह कैसी रहेगी? एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमारे स्टॉक मार्केट में रिकवरी सुस्ती के साथ होगी। अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को 20 जनवरी को कार्यभार संभालना है। इसके मद्देनजर निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। ट्रंप की ताजपोशी के बाद बाजार के लिए अगला ट्रिगर 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट 2025 होगा।

विज्ञापन

अब क्या करें निवेशक?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, मार्केट में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रहेगा। चौथी तिमाही से कुछ स्थिरता की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में निवेशकों को लंबी अवधि के लिए चुनिंदा स्टॉक्स पर ही दांव लगाना चाहिए। उनका कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने के बाद विदेशी निवेशकों के लिए चीन में निवेश मुश्किल हो सकता है, जिसका फायदा भारतीय बाजार को मिलेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ