Upcoming IPOs: शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह काफी बिजी रहने वाला है। इस हफ्ते 4 नए आईपीओ (Initial Public Offering) आ रहे हैं और छह की लिस्टिंग होनी है। साल 2024 आईपीओ के लिहाज से काफी अच्छा गया है। अब तक कुल 335 कंपनियों ने अपने IPO लॉन्च किए, जिनमें 93 मेनबोर्ड कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों ने IPO के माध्यम से 1.72 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं।
इस सप्ताह आएंगे ये IPO
1. Indo Farm Equipment
मेन बोर्ड का यह आईपीओ 31 दिसंबर को खुलेगा और 2 जनवरी को बंद होगा। कंपनी की योजना आईपीओ के जरिये 260 करोड़ जुटाने की है। IPO के तहत 185 करोड़ के फ्रेश इश्यू जारी होंगे और 75 करोड़ के शेयरों की बिक्री ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिये होगी। कंपनी ने प्राइस बैंड 2।04-215 प्रति शेयर रखा है।
2. Technichem Organics
SME यानी स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज सेगमेंट के तहत आने वाला इस कंपनी का आईपीओ 31 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 2 जनवरी 2025 को बंद होगा। 25.25 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 52-55 प्रति शेयर है।
3. Leo Dry Fruits and Spices Trading
लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग के आईपीओ में आप 1 जनवरी से 3 जनवरी तक बोली लगा सकते हैं। 25.1 करोड़ के इस इश्यू के लिए कंपनी ने 51-52 प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है।
4. Fabtech Technologies Cleanrooms
प्री-इंजीनियर्ड और प्री-फैब्रिकेटेड मॉड्यूलर पैनल बनाने वाली कंपनी फैबटेक टेक्नोलॉजीज क्लीनरूम का आईपीओ 3 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा और 7 जनवरी को बंद हो जाएगा। 32.64 लाख शेयरों वाले इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें – 2025 में कौन से Defence Stocks करा सकते हैं कमाई? ये रही पूरी लिस्ट
इस वीक बंद होने वाले IPO
इस सप्ताह पहले से खुले दो आईपीओ बंद हो रहे हैं। Anya Polytech & Fertilizers का आईपीओ 30 दिसंबर को बंद हो जाएगा। यह IPO अब तक 26.22 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। इसी तरह, Citichem India का 12.6 करोड़ रुपये का आईपीओ 31 दिसंबर को बंद होगा। इसे अब तक 25.89 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है।
इनकी होनी है लिस्टिंग
इस सप्ताह कुल छह कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने वाली हैं। 30 दिसंबर को मेनबोर्ड सेगमेंट से Ventive Hospitality, Senores Pharmaceuticals, Carraro India और 31 दिसंबर को Unimech Aerospace की लिस्टिंग होगी। इसी तरह, अन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स की लिस्टिंग 2 जनवरी और सिटीकेम इंडिया की 3 जनवरी को होगी।
ये भी पढ़ें – 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
ये भी पढ़ें – 2025 में पैसों के साथ मजबूत होगा रिश्ता, अगर इन Tips पर करेंगे अमल
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
11 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
14 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
15 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
16 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
19 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
20 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
21 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines