इस हफ्ते बिजी रहेगा बाजार, 4 नए IPO आएंगे, 6 की होगी लिस्टिंग
Stock Market Update: यदि आप हाल में आए आईपीओ पर दांव लगाने से चूक गए, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। इस सप्ताह ही चार आईपीओ आने वाले हैं।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Upcoming IPOs: शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह काफी बिजी रहने वाला है। इस हफ्ते 4 नए आईपीओ (Initial Public Offering) आ रहे हैं और छह की लिस्टिंग होनी है। साल 2024 आईपीओ के लिहाज से काफी अच्छा गया है। अब तक कुल 335 कंपनियों ने अपने IPO लॉन्च किए, जिनमें 93 मेनबोर्ड कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों ने IPO के माध्यम से 1.72 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं।
मेन बोर्ड का यह आईपीओ 31 दिसंबर को खुलेगा और 2 जनवरी को बंद होगा। कंपनी की योजना आईपीओ के जरिये 260 करोड़ जुटाने की है। IPO के तहत 185 करोड़ के फ्रेश इश्यू जारी होंगे और 75 करोड़ के शेयरों की बिक्री ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिये होगी। कंपनी ने प्राइस बैंड 2।04-215 प्रति शेयर रखा है।
SME यानी स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज सेगमेंट के तहत आने वाला इस कंपनी का आईपीओ 31 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 2 जनवरी 2025 को बंद होगा। 25.25 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 52-55 प्रति शेयर है।
लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग के आईपीओ में आप 1 जनवरी से 3 जनवरी तक बोली लगा सकते हैं। 25.1 करोड़ के इस इश्यू के लिए कंपनी ने 51-52 प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है।
प्री-इंजीनियर्ड और प्री-फैब्रिकेटेड मॉड्यूलर पैनल बनाने वाली कंपनी फैबटेक टेक्नोलॉजीज क्लीनरूम का आईपीओ 3 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा और 7 जनवरी को बंद हो जाएगा। 32.64 लाख शेयरों वाले इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा अभी नहीं हुई है।
इस सप्ताह पहले से खुले दो आईपीओ बंद हो रहे हैं। Anya Polytech & Fertilizers का आईपीओ 30 दिसंबर को बंद हो जाएगा। यह IPO अब तक 26.22 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। इसी तरह, Citichem India का 12.6 करोड़ रुपये का आईपीओ 31 दिसंबर को बंद होगा। इसे अब तक 25.89 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है।
इस सप्ताह कुल छह कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने वाली हैं। 30 दिसंबर को मेनबोर्ड सेगमेंट से Ventive Hospitality, Senores Pharmaceuticals, Carraro India और 31 दिसंबर को Unimech Aerospace की लिस्टिंग होगी। इसी तरह, अन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स की लिस्टिंग 2 जनवरी और सिटीकेम इंडिया की 3 जनवरी को होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: