Stock Market Today: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। एयर स्ट्राइक के बाद आज यानी 8 मई को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखी गई है। सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई है। इस दौरान, सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी की शुरुआत 50: 24,431.50 पर यानी 17.10 अंकों की बढ़त (0.07%) के साथ खुला। जानिए इंटरनेशनल बाजारों का आज क्या हाल है।
निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत कैसी रही?
निफ्टी 50, 24,431.50 पर खुला, जो 17.10 नंबर्स की बढ़त (0.07%) पर रहा। वहीं, सेंसेक्स 80, 912.34 पर खुला, जिसने 165.56 अंकों की छलांग (0.21%) के साथ शुरुआत की। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो निफ्टी ऑटो, 0.43% की बढ़त के साथ खुला। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक, 0.6 फीसदी ऊपर रहा। निफ्टी आईटी में भी 0.11 फीसदी की तेजी देखी गई। इसके अलावा, FMCG सेक्टर आज गिरावट के साथ खुला है।
ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: एयर स्ट्राइक के बाद सोने की कीमत में कितना बदलाव? जानें बड़े शहरों का भाव
इस नंबर्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि एयर स्ट्राइक के बाद भी लोगों को देश की अर्थव्यवस्था पर भरोसा है। वहीं, सुबह 9:42 बजे तक की बात की जाए, तो सेंसेक्स 40 नंबर या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 80,706 और निफ्टी 33 नंबर या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 24,380 पर रहा।
इंटरनेशनल मार्केट का क्या स्टेटस?
इंटरनेशनल मार्केट की बात की जाए, तो जापान का निक्केई 225, 0.23 फीसदी ऊपर खुला। हांगकांग के हैंगसेंग ने 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ शुरुआत की। दक्षिण कोरिया का KOSPI, 0.51 फीसदी की तेजी से खुला। इसके अलावा, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स हल्की बढ़त के साथ हरे निशान से शुरू हुआ।
ये भी पढ़ें: प्रीति अडाणी मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित, दूसरी बार मिला सम्मान
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
32 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines