Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले. निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स, दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. आईटी सेक्टर के शेयरों में जोरदार बिकवाली से बाजार पर दबाव देखा गया. सुबह 9:16 बजे निफ्टी 50, 25,229.70 अंकों पर कारोबार कर रहा था, जो 97 अंक या 0.38% की गिरावट दिखा रहा था. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 346 अंक टूटकर 82,279.92 पर पहुंच गया, जो 0.42% की गिरावट है.
IT शेयरों में गिरावट की वजह
आईटी सेक्टर में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी प्रशासन का नया फैसला है. डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने H-1B वीजा फीस को बढ़ाकर 1 लाख डॉलर कर दिया है. इस कदम का सीधा असर भारतीय आईटी कंपनियों पर पड़ा है, क्योंकि इनकी एक बड़ी कमाई अमेरिकी बाजार से होती है.
आगे का बाजार रुख
TOI के मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी बाजार में स्थिरता बनी रह सकती है और आगे चलकर सुधार की संभावना भी है. विश्लेषकों का मानना है कि हाल ही में हुई GST दरों में कटौती से त्योहारी सीजन में खपत बढ़ेगी. इसका फायदा शेयर बाजार को भी मिल सकता है.
22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही खपत बढ़ने की उम्मीद है. इस वजह से कई सेक्टरों में डिमांड तेज हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में बाजार को सहारा मिलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- GST में छूट के बाद आज से इन चीजों पर नहीं लगेगा टैक्स, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
2 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
4 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
6 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
18 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
20 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
20 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
23 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines