GST में छूट के बाद आज से इन चीजों पर नहीं लगेगा टैक्स, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Zero GST Items: नए जीएसटी रिफॉर्म लागू होने से खाने-पीने की चीजों के दाम में कटौती हुई है. इतना ही नहीं आज से कई सामानों पर 0 GST भी लागू किया जा रहा है. चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कौन-कौन सी चीजों के दाम कम हुए हैं.

zero gst items

Zero GST Items: सरकार 22 सितंबर से नए जीएसटी रिफॉर्म को लागू करने का आदेश दिया था. आज इन बदलावों की शुरुआत हो रही है. इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. नए बदलाव से रोजमर्रा की कई चीजों के दाम कम हो जाएंगे. यहां तक की कई आइटम्स पर जीरो जीएसटी रूल लागू किया गया है. इन चीजों में दूध, दही, पनीर, शैंपू और साबून के साथ एसी, टीवी और बाइक भी सस्ते हो जाएंगे.

क्यो हो रही है कटौती?

3 सितंबर को केंद्र सरकार द्वारा नया जीएसटी स्लैब लागू किया गया था. GST काउंसिल ने अब सिर्फ 2स्लैब रखे हैं, जिसमें 12% वाले आइटम्स को 5% और 28% वाले आइटम्स को 18% में शामिल किया है. कई चीजों पर जीएसटी रेट को जीरो कर दिया गया है. इससे काफी चीजें सस्ती हो जाएंगी.

क्या-क्या चीजें होगी सस्ती?

इन चीजों पर अब जीरो जीएसटी लगाई जाएगी, जिससे अब ये सामान हर कोई खरीद सकेगा. पनीर, अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर दूध, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, रोटी और पराठे. लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, जीवन रक्षक दवाएं- इनमें 33 दवाएं शामिल की गई है. शार्पनर, क्रेयॉन और पेस्टल और कॉपी, नोटबुक, पेंसिल इत्यादि. वहीं, हैयर ऑयल, शैम्पू, साबुन, टूथब्रश, शेविंग क्रीम जैसी चीजों पर अब 18% की जगह 5% GST लगेगा.

मेडिकल उपकरणों पर 0 GST

खाने-पीने की चीजों के अलावा, हेल्थ सेक्टर के भी कई चीजों पर 0 जीएसटी लागू किया जा रहा है. लाइफ सेविंग दवाएं और हेल्थ इंश्योरेंस भी जीएसटी फ्री हो गए हैं. इसका मतलब है कि अब ये चीजें भी सस्ती हो जाएंगी. मेडिकल यूज में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे कि ऑक्सीजन पर भी 12% जीएसटी को हटा दिया गया है. यह समय नई बीमा पॉलिसी और घर की जरूरी चीजें खरीदने के लिए सही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ