Stock Market Update: शेयर बाजार 31 दिसंबर, 2024 को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। आज से नए साल की शुरुआत हो चुकी है। 2025 के पहले दिन भी मार्केट में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है। इस बीच, कुछ शेयरों में एक्शन की भी उम्मीद है. दरअसल, बाजार में लिस्टेड कुछ कंपनियों ने बड़ी खबरें दी हैं, जिनका असर उनके स्टॉक्स पर पड़ने की संभावना है।
SJVN Ltd
सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) ने बताया है कि उसने बिहार सरकार के साथ एक एमओयू पर साइन किया है। ये MoU 1000 MW हाथीदह दुर्गावती पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट और अन्य पीएसपी प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है। कंपनी के शेयर मंगलवार को करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.85 रुपये पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – कौन हैं Larry Fink और उन्हें क्यों कहा जाता है आधे अमेरिका का मालिक?
Dynacons Systems
इस IT मैनेजमेंट कंपनी ने बताया है कि उसे केनरा बैंक से सर्वर, IT हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की सप्लाई एवं मेंटेनेंस का ऑर्डर मिला है। 280 करोड़ रुपये के इस ऑर्डर की अवधि 5 साल की है। कंपनी के शेयर मंगलवार को तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,378 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में इस शेयर ने 115.38% का रिटर्न दिया है।
Kalpataru Project
इंजीनियरिंग एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी कल्पतरु ने नए ऑर्डर की जानकारी दी है। कंपनी को ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और रेलवे बिजनेस से जुड़े 1,011 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1,302 रुपये पर बंद हुआ था।
Indo Tech Transformers
इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स को 150 MVA ट्रांसफॉर्मर्स की सप्लाई के लिए परचेज ऑर्डर मिला है। कुल 13 ट्रांसफॉर्मर सप्लाई के इस ऑर्डर की वैल्यू 117.17 करोड़ रुपये है। इस खबर का असर आज कंपनी के शेयरों पर नजर आ सकता है। मंगलवार को यह 5% मजबूत होकर 2,903.10 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था।
Power Grid Corporation
पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने राजस्थान में इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम को डेवलप करने के लिए लिए जॉइंट वेंचर बनाया है। कंपनी ने राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के साथ मिलकर ‘राजस्थान पावर ग्रिड ट्रांसमिशन’ की स्थापना की है। कंपनी का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 309.30 रुपये पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
ये भी पढ़ें – 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
ये भी पढ़ें – 2025 में पैसों के साथ मजबूत होगा रिश्ता, अगर इन Tips पर करेंगे अमल
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
4 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
7 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
8 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
8 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
10 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
11 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
11 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
12 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
12 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines