Stock Market Update: शेयर बाजार की शुरुआत आज अच्छी नहीं रही है। मार्केट खुलने के साथ ही धड़ाम हो गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार में आई इस गिरावट में कई हैवीवेट शेयरों में भी लाली छाई है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 77,685.83और निफ्टी 23,546.25 पर पहुंच गए थे।
US का दिखा असर
मार्केट में आज आई गिरावट की एक वजह अमेरिकी स्टॉक मार्केट की कमजोरी है। कल अमेरिका का प्रमुख इंडेक्स Nasdaq गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों के बिकवाल बने रहने से भी बाजार का सेंटिमेंट कमजोर हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को कैश सेगमेंट में कुल 3,362.18 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी।
यह भी पढ़ें – दूसरों की लापरवाही से अब खराब नहीं होगा आपका Credit Score, RBI ने कर दी है पूरी व्यवस्था
इनमें आई गिरावट
शेयर मार्केट में आई गिरावट में Tata Motors से लेकर SBI तक कई कंपनियों के शेयरों ने डुबकी लगा ली है। खबर लिखे जाने तक टाटा मोटर्स के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की नरमी के साथ कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, SBI (1.38%), ऑयल इंडिया (6.65%) और PG Electroplast (2.48%) भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। स्टॉक मार्केट खुलते ही सेंसेक्स करीब 300 अंक गिर गया था, बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई लेकिन फिर यह बड़ा गोता लगा गया। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स में 436.95 अंक और निफ्टी में 138.05 अंक की गिरावट आ चुकी थी।
एशियाई बाजारों में नरमी
भारत के साथ-साथ एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब पौने एक फीसदी नीचे है। चीन के बाजारों में भी नरमी है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग इंडेक्स और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी लाल निशान पर कामकाज करता नजर आया। इन सभी बाजारों में नरमी की प्रमुख वजह अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती को लेकर कमजोर अनुमान है।
इस खबर ने बिगाड़ा मूड
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व का कहना है कि महंगाई का जोखिम बढ़ गया है। ऐसे में 2025 में दरों में कम कटौती की संभावना है। फेड मिनट्स से पता चला कि समिति के सभी सदस्यों का मानना है कि महंगाई में इस साल बढ़ोतरी होगी। अमेरिका में ब्याज दरों में सीमित या कम कटौती की संभावना के चलते निवेशक फिलहाल सतर्क हो गए हैं।
यह भी पढ़ें – बिजनेस की पिच पर भी बड़े शॉट लगा रहे Dhoni, इस कंपनी में बढ़ाया निवेश
यह भी पढ़ें – Varun Dhawan: 87 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदने वाले ‘Baby John’ ने और कहां लगाया है पैसा?
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
42 mins agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
1 hr agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
15 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
16 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
17 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
19 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
20 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
21 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
23 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines