Stock Market News: पूरी दुनिया इस समय नए साल की खुमारी में खोई हुई है। 2025 के स्वागत के लिए आज यानी 1 जनवरी को दुनिया के अधिकांश शेयर मार्केट बंद रहेंगे। हालांकि, भारत के स्टॉक मार्केट में सामान्य दिनों की तरह ही कारोबार होगा। BSE और NSE अपने तय समय पर खुलेंगे और उनके सूचकांकों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।
सभी निगाहें आज हम पर
ऐसे में जब दुनिया के ज्यादातर शेयर बाजार बंद रहेंगे, तो सबकी निगाहें भारत पर रहेंगी। भारत में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेशकों का पैसा लगा है। अगर भारतीय स्टॉक मार्केट आज हरे निशान पर कारोबार करता है, तो उन निवेशकों के लिए नए साल की शुरुआत चेहरे पर मुस्कान के साथ होगी। दिग्गज फंड मैनेजर और हीलियोस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा का भी यही कहना है।
यह भी पढ़ें – 2025 के पहले दिन आज Stock Market के इन 5 शेयरों में दिखेगा एक्शन!
…तो कितने खुश होंगे
समीर अरोड़ा ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कल कहा था, ‘चूंकि 1 जनवरी 2025 को अधिकांश देशों के स्टॉक मार्केट बंद रहेंगे। इसलिए दुनिया भर में खुशियां फैलाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। जरा सोचिए कि यदि दुनियाभर के निवेशक और ट्रेडर्स भारतीय बाजार में मजबूत रैली देखते हैं, तो वे कितने खुश होंगे कि 2025 की शुरुआत अच्छी हुई है’।
कल कैसा रहा बाजार?
कल यानी 31 दिसंबर, 2024 को अमेरिकी बाजार में नरमी देखने को मिली थी। अमेरिका का प्रमुख इंडेक्स Nasdaq Composite 175.99 अंकों की गिरावट के साथ 19,310.79 पर बंद हुआ था। इसी तरह, S&P 500 भी लाल निशान पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार भी पिछले साल के आखिरी कारोबारी सत्र में लाल ही रहा। BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।
आज कहां, कहां है छुट्टी?
दुनियाभर के अधिकांश प्रमुख शेयर बाजार 1 जनवरी को कारोबार के लिए बंद रहेंगे। एशिया में, जापान, चीन, ताइवान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के मार्केट नए साल के पहले दिन छुट्टी मना रहे हैं। इसी तरह, अमेरिकी शेयर मार्केट भी आज बंद रहेगा। सभी यूरोपीय बाजारों में भी आज छुट्टी है और कल 2 जनवरी को कारोबार के लिए खुलेंगे।
कब लौटेंगे FIIs?
विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को भी भारतीय बाजार में बिकवाली की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़े बताते हैं कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 31 दिसंबर को कैश में 4,645.22 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। हालांकि, इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,546.73 करोड़ रुपये की खरीदारी की। पिछले साल FIIs अधिकांश समय बिकवाल बने रहे, ऐसे में इस साल उनका भारत में निवेश जरूरी है। माना जा रहा है कि जनवरी के दूसरे हफ्ते से उनकी खरीदारी शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़ें – 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
ये भी पढ़ें – 2025 में पैसों के साथ मजबूत होगा रिश्ता, अगर इन Tips पर करेंगे अमल
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
10 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
16 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines