Share Market खुलते ही झूमे निवेशक, हरे निशान के साथ दिन का आगाज, 300 अंक की बढ़त
Share Market Opening: बाजार ने खुलते ही निवेशकों को झूमने का मौका दे दिया है। दिन का आगाज 300 अंक की बढ़त के साथ किया है।
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Share Market Opening: शेयर बाजार के लिए दिन का आगाज शानदार रहा है। मार्केट में अभी निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सेंसेक्स में बड़े स्टॉक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। अभी की बात करें तो सेंसेक्स 66,502 अंक पर ट्रेड कर रहा है। साथ में निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त देखने को मिली। शेयर बाजार में हर सेक्टर में खरीदारी हो रही है। IMF की खबर का भी असर बाजार में दिखाई दे रहा है। इसलिए आपके लिए शानदार मौका है कि बाजार में पैसा लगाकर अच्छे रिटर्न को पाया जाए।
अच्छे स्टॉक्स की बात करें तो बैंकिंग, फार्मा के साथ ऑटो सेक्टर कमाल का खेल दिखा रहे हैं। टॉप गेनर में डॉ रेड्डीज का शेयर बाजी मार रहा है। कल सेंसेक्स 566 अंको की बढ़त के साथ 66,079 पर बंद हुआ था। यानी इस समय बाजार कमाल का प्रदर्शन कर रहा है।
US में भी लगातार तीसरे दिन तेजी रही है। नैस्डेक 0.6% ऊपर चल रहा है। स्मॉलकॉप्स में शानदार 1.1 फीसदी उछाल देखने को मिला है। रिजल्ट को देखते हुए पेप्सी में 2 फीसदी, बोइंग के शेयर में 2.7 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसका असर भी भारतीय बाजार पर देखने को मिला है। इजरायल और हमास युद्ध के बाद भी मार्केट की सोच पॉजिटिव बनी हुई है।
शाम तक अगर बाजार बढ़त के साथ रहता है तो कहा जा सकता है कि ये हफ्ता निवेशकों के लिए पॉजिटिव रहेगा। लेकिन अगर इजरायल और हमास के बीच में हालत बिगड़ते ही गए, तो फिर समस्या लॉन्ग टर्म में खड़ी हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: