Petrol-Diesel Price: ये हैं आज के पेट्रोल-डीजल के रेट्स, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

Petrol-Diesel Price: 11 अक्टूबर के पेट्रोल और डीजल के रेट जारी हो गए हैं। जानिए कितना महंगा और सस्ता हुआ है फ्यूल।

petrol-diesel price today, crude oil, today petrol price,

Photo Credit: Google

Petrol-Diesel Price: आज यानी 11 अक्टूबर के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम तेल कंपनियों ने जारी कर दिए हैं। ऐसे में आपको ये जानना चाहिए कि आपकी जेब पर आज कितना असर हो सकता है। पेट्रोल-डीजल के दाम शहरों में अलग-अलग रहते हैं। साथ में इनके दाम कई फैक्टर पर डिसाइड होते हैं। Crude और Brent कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा के चलते दामों में बढ़ोतरी देखी जाती है। हालांकि अभी कल से तुलना करें तो दाम स्थिर बने हुए हैं।

ऐसा है बड़े शहरों में पेट्रोल का हाल

दिल्ली की बात करें तो 1 लीटर पेट्रोल के लिए 96.72, बेंगलुरु  में 101.94, लखनऊ में 96.57, नोएडा में 96.79, गुरुग्राम में 97.18, चंडीगढ़ में 96.20, पटना में 107.24 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।

डीजल का ऐसा है हाल

दिल्ली की बात करें तो 1 लीटर डीजल के लिए 89.62, बेंगलुरु  में 87.89, लखनऊ में 89.76, नोएडा में 89.96, गुरुग्राम में 90.05, चंडीगढ़ में 84.26, पटना में 94.04 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।

घर पर ऐसे जान सकते हैं रेट्स

जैसा आप जानते हैं कि सरकार का रोल अब  पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के रेट तय करने में सीधे तौर पर कुछ नहीं है। तेल कंपनियां हर दिन अपनी वेबसाइट पर नई कीमत जारी कर देती हैं। इसके साथ ही आप एक SMS के जरिए भी ताजा रेट्स जान सकते हैं।

इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने जारी की ये सुविधा

इंडियन ऑयल के रेट्स (Petrol-Diesel Price) के लिए  RSP लिखकर अपने शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा। अगर वहीं BPCL की बात करें तो RSP के साथ 9223112222 पर मैसेज कर सकते हैं। तुरंत ही आपके फोन पर नए रेट्स की लिस्ट आ जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ