US-Iran War पर ब्रेक से गदगद हुआ शेयर बाजार: खुलते ही सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी में तूफानी तेजी

Share Market Update today: वैश्विक मोर्चे पर तनाव घटने और क्रूड ऑयल के सस्ते होने से भारतीय शेयर बाजार ने फिर से अपनी चमक दिखा दी है.

ेshare market

ग्लोबल मार्केट से आई एक सकारात्मक खबर ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जान फूंक दी. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के बीच जारी हमलों पर रोक लगने की खबर आते ही निवेशकों का भरोसा लौट आया और शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से भागते नजर आए.

विज्ञापन

सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी शुरुआत

BSE Sensex: बाजार खुलने पर सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76059 के मुकाबले 76608 पर खुला और देखते ही देखते 600 से अधिक अंकों की तेजी के साथ 76696 के स्तर पर पहुंच गया.

विज्ञापन

NSE Nifty 50: निफ्टी भी पीछे नहीं रहा. अपने पिछले क्लोजिंग 23767 के मुकाबले निफ्टी 23928 पर ओपन हुआ और उछलकर 23964 के स्तर पर कारोबार करने लगा.

विज्ञापन

किन शेयरों ने मचाया धमाल?

  • IndiGo Share : 3.80%
  • Infosys Share: 3.20%
  • Eternal Share: 2.90%
  • Asian Paints Share : 2.54%
  • TCS Share: 2.40%
  • Bajaj Finance Share: 2.38%

इसके अलावा बैंकिंग स्टॉक्स के साथ-साथ Tech Mahindra, Trent और Maruti जैसी कंपनियों के शेयरों में भी तगड़ा उछाल दर्ज किया गया.

विज्ञापन

आखिर बाजार में अचानक क्यों आया ये उछाल?
अमेरिका-ईरान जंग पर ब्रेक:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कूटनीतिक रास्ते को मौका देने के लिए हमलों पर अस्थायी रोक लगाई गई है. इससे भू-राजनीतिक (Geopolitical) तनाव कम हुआ है.

विज्ञापन

कच्चे तेल में क्रैश: हमलों पर रोक से कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने का डर खत्म हो गया है. इसके चलते क्रूड ऑयल (Crude Oil) धड़ाम होकर 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया.

महंगाई और टेंशन से राहत: कच्चे तेल के दाम गिरने से भारत जैसे आयातक देश के लिए महंगाई का जोखिम घटा है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर दिखा.

विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट्स में हरियाली: जापान, हांगकांग और ब्रिटेन से लेकर विदेशी वायदा बाजारों तक में पॉजिटिव ट्रेंड देखने को मिला. वहीं, बाजार के डर को दर्शाने वाला India VIX भी करीब 4% गिरकर 13 के आसपास आ गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ