LPG Gas Cylinder Booking New Price: आ गईं गैस सिलेंडर बुकिंग की रेट लिस्ट; बुक करने से पहले चेक कर लें
LPG Rate Today: आज गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले चेक करें 14.2kg और 19kg सिलेंडर के ताजा रेट्स. साथ ही जानें डिलीवरी लेते समय सुरक्षा से जुड़ी कौन-सी बातें ध्यान रखनी जरूरी हैं.

LPG Gas Cylinder New Rate: अगर आज आप गैस सिलेंडर बुक कर रहे हैं तो उससे पहले आज के रेट जरूर चेक कर लें. क्योंकि हर दिन सरकारी तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के साथ एलपीजी के घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए भाव भी जारी करती हैं. ऐसे में समझदारी यही होगी कि पहले आप नई रेट लिस्ट देख लें.
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर
2 / 714.2 किग्रा वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियों ने फिलहाल रेट्स को पहले की तरह ही बरकरार रखा है.
कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को राहत
3 / 719 किग्रा वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस महीने की शुरुआत में कटौती की गई थी. इसके बाद से होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारियों को राहत बनी हुई है.
आखिर कैसे तय होते हैं गैस सिलेंडर के रेट्स?
4 / 7एलपीजी के दाम कई बातों पर निर्भर करते हैं, जैसे ग्लोबल मार्केट में गैस के रेट्स, क्रूड ऑयल की कीमत, डॉलर-रुपये का एक्सचेंज रेट और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट.
डिलीवरी लेते समय सील और वजन जरूर चेक करें
5 / 7जब भी सिलेंडर घर आए, तो सबसे पहले उसकी सील ठीक से लगी है या नहीं, यह चेक करें. वजन में कोई शंका हो तो डिलीवरी मैन से वजन तोलने को कहें.
गैस लीक की तुरंत करें जांच, बिल लेना न भूलें
6 / 7सिलेंडर लेते वक्त यह सुनिश्चित करें कि कहीं से गैस की गंध या रिसाव न हो रहा हो. साथ ही, भुगतान के बाद आधिकारिक डिलीवरी रसीद (Bill) लेना न भूलें.
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम
7 / 7नई दिल्ली ₹942.00 | ₹2,930.00, कोलकाता ₹968.00 | ₹3,081.50, मुंबई ₹941.50 | ₹2,885.50, चेन्नई ₹957.50 | ₹3,106.00, गुरुग्राम ₹950.50 | ₹2,947.50, नोएडा ₹939.50 | ₹2,930.00, बेंगलुरु ₹944.50 | ₹3,021.00, भुवनेश्वर ₹968.00 | ₹3,114.50, चंडीगढ़ ₹951.50 | ₹2,954.50, हैदराबाद ₹994.00 | ₹3,191.00 , जयपुर ₹945.50 | ₹2,957.50, लखनऊ ₹979.50 | ₹3,052.50 , पटना ₹1,031.50 | ₹3,227.00 , तिरुवनंतपुरम ₹951.00 | ₹2,971.50



















