हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stock Market Holiday: गणेश चतुर्थी पर बंद रहेगी ट्रेडिंग, इस हफ्ते कितने दिन खुलेगा बाजार?

अगस्त में Stock मार्केट में छुट्टियों के चलते ट्रेडर्स को काफी कम दिन ही ट्रेडिंग का मौका मिलेगा। ऐसे में जाने जानना जरूरी है कि शेयर मार्केट कब बंद रहेगा और कब-कब खुलेगा। पढ़ें रिपोर्ट।

विज्ञापन
Credit: News 25 Graphics

Stock Market Holiday: भारतीय शेयर मार्केट के निवेशकों के लिए इस हफ्ते ट्रेडिंग से जुड़े कुछ अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। अगस्त महीने में छुट्टियों की वजह से निवेशकों के पास कारोबार करने के लिए केवल 25, 26, 28 और 29 अगस्त को चार दिन ही उपलब्ध होंगे। बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) की सूची के मुताबिक, अगस्त में दो सार्वजनिक अवकाश स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी तय किए गए हैं।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश के सबसे बड़े एक्सचेंज यानी बीएसई और एनएसई पर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस दिन को अनिवार्य अवकाश घोषित किए जाने के कारण हर साल की तरह इस बार भी मुंबई स्थित एक्सचेंजों में कोई कारोबार नहीं होगा।

सितंबर और अक्टूबर की छुट्टियां

अगस्त महीने के बाद, सितंबर में शेयर बाजार में शनिवार और रविवार के अलावा कोई अतिरिक्त अवकाश नहीं रहेगा। लेकिन अक्टूबर में निवेशकों को कई छुट्टियां मिलेंगी। 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 21 अक्टूबर (दिवाली – लक्ष्मी पूजन) और 22 अक्टूबर (दिवाली बलिप्रतिपदा) को बाजार बंद रहेगा। खास बात यह है कि दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 5 नवंबर (गुरुनानक जयंती) और साल के अंत में 25 दिसंबर (क्रिसमस) पर भी अवकाश रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- FASTag Annual Pass को एक्टिव करने का क्या है Step-by-Step प्रोसेस, ये होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स

बैंकिंग सेवाओं पर असर

शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि कई राज्यों में बैंक भी गणेश चतुर्थी पर बंद रहेंगे। 27 अगस्त को अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, भुवनेश्वर और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंकों की शाखाएं काम नहीं करेंगी।

विज्ञापन

कौन-कौन से सेगमेंट्स रहेंगे बंद?

बीएसई की सूचना के अनुसार, 27 अगस्त को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, म्यूचुअल फंड्स, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स जैसे सभी सेगमेंट्स में कारोबार पूरी तरह ठप रहेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola