हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Stock Market Holiday Calendar: अगले साल क‍ितने द‍िन शेयर बाजार रहेगा बंद, देखें List

भारतीय शेयर बाजार के हॉल‍िडे कैलेंडर (holiday calendar 2026) के अनुसार साल 2026 में नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज, NSE और बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज, BSE में मार्च में सबसे ज्‍यादा छुट्ट‍ियां हैं. छुट्ट‍ियों की पूरी ल‍िस्‍ट यहां चेक करें.

विज्ञापन

Share Market Holiday List 2026: भारतीय शेयर बाजार की साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर आ गया है. इसके अनुसार, मार्च में सबसे ज्‍यादा मार्च में छुट्टियां हैं, उसके बाद अप्रैल और मई में छुट्टियां हैं. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) हॉलिडे कैलेंडर 2026 के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में साल 2026 में पंद्रह ट्रेडिंग छुट्टियां होंगी. इन दिनों के अलावा, NSE ने चार और छुट्टियों को भी मार्क किया है जो वीकेंड पर पड़ रही हैं. महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर (रमजान ईद), स्वतंत्रता दिवस और दिवाली लक्ष्मी पूजन जैसी कुछ छुट्टियां वीकेंड पर पड़ रही हैं.

यह भी पढ़ें : Silver Price Today: एक ही द‍िन में 21000 सस्‍ती हो गई चांदी, चेक करें आज का रेट

2026 में शेयर बाजार की छुट्टियां

26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
3 मार्च- होली
26 मार्च- राम नवमी
31 मार्च – महावीर जयंती
3 अप्रैल- गुड फ्राइडे
14 अप्रैल – डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती
28 मई – बकरीद
26 जून- मुहर्रम
14 सितंबर- गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर- दशहरा
10 नवंबर- दिवाली/बालिप्रतिपदा
26 नवंबर – प्रकाश गुरुपर्व गुरु नानक देव
25 दिसंबर – क्रिसमस

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Gold Rate Today: सस्‍ता हो गया सोना, जानें क्‍या है आज 10 ग्राम सोने का दाम

बता दें क‍ि सोमवार 29 दिसंबर को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और किसी भी डायरेक्शनल ट्रिगर की कमी ने सेंटिमेंट को कंट्रोल में रखा, ज‍िसकी वजह से बाजार ग‍िरा. आज BSE सेंसेक्स लगातार चौथे दिन गिरा. यह 345.91 अंक या 0.41% गिरकर 84,695.54 पर बंद हुआ. वहीं, इसका NSE का साथी, निफ्टी 50, आज 100.20 अंक या 0.38% गिरकर 25,942.10 पर बंद हुआ. पूरे मार्केट में गिरावट ज्‍यादा तेज थी. BSE मिडकैप इंडेक्स 0.45% गिरा और BSE स्मॉलकैप में 0.50% की गिरावट आई.

विज्ञापन

FIIs की लगातार बिकवाली का भी बाजार के मूड पर असर पड़ा है. FIIs इस महीने तीन सेशन को छोड़कर पूरे महीने नेट सेलर रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola