कल ऊंची उड़ान भरने वाला Stock Market आज क्यों हुआ क्रैश, किस वजह से आई गिरावट?

Stock Market Crash: शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पिछले दो दिनों की बढ़त को कायम रखने में आज नाकाम रहे।

Stock Market Crash

Stock Market

विज्ञापन

Stock Market Update: शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ। इस तरह, मार्केट में नए साल की शुरुआत से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में जहां 720 अंकों से अधिक की गिरावट आई। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी करीब 184 अंक टूटा। इससे पहले 2025 के लगातार दो कारोबारी सत्रों में शेयर मार्केट हरे निशान पर बंद हुआ था।

शुरू से मिले थे संकेत

आज बाजार का मिजाज नरम रहने के संकेत शुरू से ही मिल रहे थे। NSE IX पर GIFT Nifty 111 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,186 पर कारोबार कर रहा था, जो इस बात का संकेत था कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत नेगेटिव रह सकती है। इसके अलावा, अमेरिका और एशियाई बाजारों से आईं खबरों ने भी भारतीय मार्केट के कमजोर रहने की आशंका उत्पन्न कर दी थी।

Advertisment

गिरावट का कारण नंबर 1

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय बाजार का सेंटिमेंट कमजोर रहा। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स के दाम में हाल के दिनों में तेजी आई है। कच्चे तेल की चढ़ती कीमतें भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों के लिए मुश्किलें पैदा करती हैं। इससे महंगाई बढ़ती है और यदि महंगाई का चक्का तेजी से घूमा, तो रिजर्व बैंक के इस बार भी ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो जायेगी।

गिरावट का कारण नंबर 2

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, वैश्विक स्तर पर माहौल इस समय चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में विदेशी निवेशकों के फिर भारी बिकवाली की आशंका भी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को इसी महीने शपथ लेनी है, उनकी नीतियों को लेकर अभी स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, इस वजह से निवेशक सतर्क हैं।

विज्ञापन

गिरावट का कारण नंबर 3

कल यानी गुरुवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। इस दौरान, नैस्डैक 0.16% लुढ़का, जबकि डॉव में 0.36% और एसएंडपी में 0.22% की गिरावट देखने को मिली। नैस्डैक और S&P 500 लगातार पांचवें दिन गिरे हैं। इसी तरह, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी गिरावट आई थी। इसका असर आज भारतीय बाजार पर देखने को मिला।

गिरावट का कारण नंबर 4

बाजार में आज आई गिरावट में IT और बैंकिंग सेक्टर की कमजोरी का भी योगदान रहा। इन सेक्टर्स के शेयरों में खूब बिकवाली हुई। निफ्टी बैंक इंडेक्स आज 1.20% के नुकसान पर बंद हुआ। जबकि कल IT और फाइनेंशियल सेक्टर ने ही मार्केट को मजबूती प्रदान की थी। कल आईटी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली थी। आज कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 720.60 लुढ़ककर 79,223.11 और निफ्टी 183.90 अंक गिरकर 24,004.75 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ