Standard Glass Lining IPO: स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए कल यानी 8 जनवरी को बंद हो गया। आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला है और यह कुल 185.48 गुना सब्सक्राइब हुआ। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग के IPO की अलॉटमेंट डेट आज है, ऐसे में यदि आपने भी इस पर दांव लगाया था तो आसानी से पता कर सकते हैं कि आपको कंपनी के शेयर मिले या नहीं।
इतने पर लिस्टिंग संभव
यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 6 जनवरी को खुला था और 8 जनवरी को बंद हो गया। लिस्टिंग से पहले स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का आईपीओ ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा है। इश्यू का ग्रे मार्केट में प्रीमियम 91 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। ऐसे में इसकी लिस्टिंग 231 रुपये पर हो सकती है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया था। इसकी लिस्टिंग डेट 13 जनवरी है।
यह भी पढ़ें – दूसरों की लापरवाही से अब खराब नहीं होगा आपका Credit Score, RBI ने कर दी है पूरी व्यवस्था
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग IPO का अलॉटमेंट स्टेटस
आप आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के IPO पर लगाया गया आपका दांव सफल हुआ या नहीं।
रजिस्ट्रार की वेबसाइट
- ipostatus.kfintech.com पर जाएं
- ड्रॉपडाउन मेनू से ‘स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड’ चुनें
- क्लाइंट ID, आवेदन संख्या या पैन नंबर दर्ज करें
- आवश्यक विवरण प्रदान करें
- कैप्चा वेरिफिकेशन करें
- Submit बटन दबाएं।
BSE की वेबसाइट
- www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं
- Issue Type में Equity चुनें
- Issue Name मेनू से ‘स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड’ चुनें
- अपना पैन या आवेदन संख्या प्रदान करें
- Search बटन पर टैब करें।
NSE की वेबसाइट
- एनएसई के बोली सत्यापन पोर्टल पर जाएं
- अगर पहले से पंजीकृत हैं तो लॉग-इन करें या पंजीकरण करें
- ‘स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड’ चुनें
- आवेदन संख्या और पैन जैसे विवरण प्रदान करें
- Submit बटन दबाएं।
यह भी पढ़ें – बिजनेस की पिच पर भी बड़े शॉट लगा रहे Dhoni, इस कंपनी में बढ़ाया निवेश
यह भी पढ़ें – Varun Dhawan: 87 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदने वाले ‘Baby John’ ने और कहां लगाया है पैसा?
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
9 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
11 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
14 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
15 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
16 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
17 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
17 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines