हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

SpiceJet ने 80 पायलटों को बिना वेतन के 3 महीने की छुट्टी पर भेजा

विज्ञापन

नई दिल्ली: एयरलाइन्स स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने 80 पायलटों को बिना वेतन के तीन महीने की छुट्टी पर जाने के लिए कहा है। गुड़गांव मुख्यालय स्थित एयरलाइन ने कहा कि यह कदम लागत को युक्तिसंगत बनाने के लिए एक अस्थायी उपाय है।

अभी पढ़ें – Stock Market Opening: दो दिन की तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, Sensex और Nifty में गिरावट

एयरलाइन ने कहा, ‘यह उपाय, जो स्पाइसजेट की किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं करने की नीति के अनुरूप है, जिसका एयरलाइन ने कोविड महामारी के चरम के दौरान भी लगातार पालन किया।’

जिन पायलटों को बिना वेतन छुट्टी पर जाने के लिए मजबूर किया गया है, वे एयरलाइन के बोइंग और बॉम्बार्डियर बेड़े से हैं। इससे पहले मंगलवार को, आर्थिक रूप से संकटग्रस्त एयरलाइन के फैसले को लेकर पायलटों के एक वर्ग में हड़कंप मच गया।

एक पायलट ने पीटीआई को बताया, ‘एयरलाइन के वित्तीय संकट के बारे में हमें पता था लेकिन अचानक फैसले ने हममें से कई लोगों को झकझोर दिया है। तीन महीने बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति के बारे में भी अनिश्चितता है। कोई आश्वासन नहीं है कि छुट्टी पर जाने के लिए मजबूर लोगों को वापस बुलाया भी जाएगा या नहीं।’

अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को आज DA में बढ़ोतरी का मिल सकता है बड़ा तोहफा

सेवारत और स्पाइसजेट के पूर्व कर्मचारियों के अनुसार, जिनसे पीटीआई ने बात की, यह पहली बार है जब एयरलाइन ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर पायलटों को जबरन छुट्टी पर भेजा है।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें