Special Trains for Diwali and Chatt Pooja: भारतीय रेलवे दशहरा, दिवाली और महापर्व छठ के अवसर पर नई ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने 6000 से अधिक विशेष ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई है। इन ट्रेनों का संचालन 30 सितंबर से 31 दिसंबर 2024 के बीच किया जाएगा। रेलवे हर साल त्योहारों के अवसर पर यात्रा सुगम बनाने के लिए त्योहारी स्पेशल ट्रेन चलाता है।
30 सितंबर से 31 दिसंबर तक होगा संचालन
त्योहारों पर अपने घर आने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। त्योहारों को देखते हुए रेलवे 6000 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। जिनको 30 सितंबर से 31 दिसंबर 2024 तक चलाया जाएगा। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों में जनरल कोच भी बढ़ाने की बात कही जा रही है। इसकी जानकारी रेलवे ने दी है।
ये भी पढ़ें: रेलवे का सबसे छोटा रूट, जहां 9 मिनट में तय होती है 3 किमी की दूरी, किराया 60 रुपये
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई रेल मार्गों, विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए जाने वाले मार्गों पर दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान भारी भीड़ होती है।
वैष्णव ने कहा कि इस साल के त्योहारी सीजन के लिए अब तक कुल 5975 विशेष ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं, जो पिछले साल 4429 थी। उन्होंने कहा, इससे पूजा की भीड़ के दौरान एक करोड़ से ज्यादा यात्रियों को घर जाने में आसानी होगी। दुर्गा पूजा 9 अक्टूबर से शुरू होगी तो दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। छठ पूजा 7 और 8 नवंबर को की जाएगी।
कौन से रूट पर चलेंगी ट्रेन?
ट्रेन नंबर 09457 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल 06 अक्टूबर से 24 नवंबर 2024 तक चलेगी।
ट्रेन नंबर 09458 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल 07 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी।
ट्रेन नंबर 09421 साबरमती-सीतामढ़ी स्पेशल 05 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।
ट्रेन नंबर 09422 सीतामढ़ी-साबरमती स्पेशल 07 अक्टूबर से 02 दिसंबर तक चलेगी।
Special Trains for Diwali and Chatt Pooja
Special Trains for Diwali and Chatt Pooja
ये भी पढ़ें: IRCTC का स्पेशल ऑफर! 11 दिन में करें 11 तीर्थ स्थलों के दर्शन; कैसे करें बुकिंग, जानिए पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 hr ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
2 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
3 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
4 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
5 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
7 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
8 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
9 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines