Sovereign Gold: होली के मौके पर अगर आप सोना खरीदाना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आप पास बाजार भाव से सस्ते में सोना खरीदने (Cheap Gold Buying Tips) का सुनहरा मौका है। दरअसल केंद्र सरकार 6 मार्च यानी कल से सस्ते दर सोना बेचने जा रही है जो 10 मार्च तक चलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम की वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी श्रृंखला के तहत इन दिनों सोना बेच रही है।
5,511 रुपये में खरीदें सोना
इस सीरीज के तहत कोई भी निवेशक गोल्ड बॉण्ड (Sovereign Gold) को खरीद सकता है। इसके लिए इश्यू प्राइज 5,561 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। यानी इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 5,561 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिल रहा है। यानी आपको एक ग्राम सोने के लिए महज 5,511 रुपये देना पड़ेगा। ऐसे में आपके और निवेशकों के लिए सोना खरीदने का अच्छा मौका है।
अगर इसकी खरीदारी की बात की जाए तो (Sovereign Gold Bond Scheme Details) निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं। बता दें स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है।
अगर इसमें अधिकतम निवेश की बात की जाए तो आप मैक्सिमम 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं। इसके अलावा ट्रस्ट या फिर किसी संस्था की बात की जाए तो वह 20 किग्रा तक के बॉन्ड खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें:- LIC Bima Ratna Scheme: 5 लाख का रुपये का निवेश करके 50 लाख तक कैसे कमाएं? आसानी से समझें ये पूरी स्कीम
आपको बता दें यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड होता है। इस योजना को आरबीआई की ओर से जारी किया जाता है। सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था। इसको आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं। अगर यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो आप समझ लीजिए कि इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होगी।
यह भी पढ़ें:- Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट, आज के टॉप गेनर में अपोलो हास्पिटल तो अदानी एंटरप्राइजेज पर दवाब
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से जुड़ी बड़ी बातें
- गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold) के भाव सब्सक्रिप्शन अवधि के पिछले हफ्ते के अंतिम तीन वर्किंग डेज में 999 शुद्धता वाले गोल्ड के औसतन भाव के आधार पर तय किए जाते हैं। 999 शुद्धता वाले गोल्ड के भाव इंडियन बूलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) प्रकाशित करती है।
- ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट करने पर निवेशकों कों 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
- बॉन्डों की बिक्री स्माल फाइनेंस और पेमेंट बैंकों को छोड़कर शेड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, चुनिंदा डाकघरों, एनएसई और बीएसई के जरिए होगी।
- निवेशकों को हर छह महीने पर 2.5 फीसदी की सालाना दर से निवेश के नॉमिनल वैल्यू पर ब्याज मिलेगा।
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 hr agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
2 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
7 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
7 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
8 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
8 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
10 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
11 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
11 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines